वीडियो देखिए, 12 वर्षीय मंदबुद्धि बालक रहस्यमय ढंग से लापता: पुलिस पर लापरवाही का आरोप; परिवार परेशान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचडेरिया का 12 वर्षीय मंदबुद्धि बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बालक को एक पंडित अपने साथ ले गया था और बाद में उसे रिगंनोदिया स्थित माता मंदिर के पास छोड़ दिया। इसके बाद बालक मांगलिया टोल नाके तक पहुंचा, लेकिन अब उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पंडित के साथ गया था बालक
परिजनों के अनुसार, नरेंद्र पाटीदार (12) पिता देवीलाल पाटीदार बोल नहीं पाता है और मानसिक रूप से कमजोर है। बताया जा रहा है कि एक पंडित उसे अपने साथ ले गया था और बाद में रिगंनोदिया के माता मंदिर के पास छोड़कर चला गया।
मांगलिया टोल तक पहुंचा, फिर हुआ लापता
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बालक किसी तरह मांगलिया टोल नाके तक पहुंच गया। वहां मौजूद एक व्यक्ति उसे लेकर मांगलिया पुलिस चौकी पहुंचा। आरोप है कि चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बालक को अपने संरक्षण में लेने के बजाय उस व्यक्ति से कहा कि "जहां से लाए हो, वहीं छोड़ दो।" इसके बाद से बालक का कोई पता नहीं चल पाया है।
ई-रिक्शा से इंदौर ले जाए जाने की आशंका
टोल नाके के आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि बाद में एक ई-रिक्शा चालक बालक को अपने साथ इंदौर की ओर ले गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सीसीटीवी फुटेज देने से इनकार का आरोप
परिजनों का आरोप है कि बालक की तलाश के लिए टोल प्लाजा से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मांगी गई, लेकिन टोल प्रबंधन ने फुटेज उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया। इससे बालक की तलाश में कठिनाई आ रही है।
परिजन परेशान, तलाश जारी
बालक के लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। परिजन प्रशासन और पुलिस से अपील कर रहे हैं कि बच्चे की जल्द से जल्द तलाश कर उसे सुरक्षित घर पहुंचाया जाए। वहीं, मांगलिया पुलिस पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की भी जांच की मांग उठ रही है। यदि किसी व्यक्ति को 12 वर्षीय नरेंद्र पाटीदार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या उसके परिजनों को सूचित करें।
संबंधित समाचार

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!