राम मंदिर जमीन मामले में आप सांसद ने एसआईटी को सौंपे 11 दस्तावेज: पूछा- अब तक एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई; किसी आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या/लखनऊ।
अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित जमीन घोटाले और चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार को नया घटनाक्रम सामने आया। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ पहुंचकर विशेष जांच दल (SIT) के अध्यक्ष को कथित तौर पर जमीन घोटाले से जुड़े 11 दस्तावेज सौंपे। दस्तावेज सौंपने के बाद उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जांच में साक्ष्य सामने आ चुके हैं तो अब तक एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई और किसी आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई।
संजय सिंह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ स्थित एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत के कार्यालय पहुंचे। वह करीब 12 मिनट तक अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि उन्होंने राम मंदिर से जुड़े कथित जमीन घोटाले के महत्वपूर्ण दस्तावेज एसआईटी को उपलब्ध कराए हैं।
बोले- साक्ष्य मिलने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?
संजय सिंह ने कहा कि एक-एक कर कई तथ्य सामने आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पैसे की बरामदगी और चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों से जुड़े साक्ष्य मिलने की बातें सामने आई हैं। इसके बावजूद अब तक किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर और हैरानी वाली स्थिति है।
पहले भी सबूत होने का किया था दावा
आप सांसद इससे पहले भी दावा कर चुके थे कि उनके पास अयोध्या में कथित जमीन घोटाले से जुड़े दस्तावेज मौजूद हैं। इसी के बाद एसआईटी ने उन्हें उपलब्ध साक्ष्यों के साथ बुलाया था। गुरुवार को उन्होंने जांच एजेंसी को संबंधित दस्तावेज सौंपने की बात कही।
केजरीवाल बोले- भगवान राम के दर्शन करने जाएंगे
इस पूरे घटनाक्रम के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की खबरों से उन्हें दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि वह भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।
चंपत राय के इस्तीफे की खबर का खंडन
इधर, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे की सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को ट्रस्ट ने खारिज कर दिया है। मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने स्पष्ट कहा कि चंपत राय ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं।
उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग लाल बागड़ा ने भी चंपत राय के इस्तीफे की खबरों को निराधार बताया है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!