बातचीत से इनकार करने पर युवती से मारपीट: बाल पकड़कर जमीन पर गिराया; पेट में मारी लात, बॉयफ्रेंड पर छेड़छाड़ और धमकी का केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पूर्व परिचित युवक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आरोपी उस पर दोबारा संबंध रखने और बातचीत करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने बीच रास्ते में हमला कर दिया।
आरोपी को चार वर्षों से जानती थी
पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसने शिकायत में बताया कि वह शुभम चौहान को पिछले करीब चार वर्षों से जानती थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन युवक के व्यवहार से परेशान होकर उसने लगभग एक माह पहले उससे बातचीत बंद कर दी थी।
रास्ते में रोककर की अभद्रता
शिकायत के मुताबिक, सोमवार को युवती अपनी कंपनी जा रही थी। इसी दौरान शुभम बाइक से वहां पहुंचा और उसका रास्ता रोक लिया। उसने युवती से बातचीत बंद करने का कारण पूछा। जब युवती वहां से जाने लगी तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
आरोप है कि विरोध करने पर शुभम ने युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसके पेट में लात मारी और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की।
लोगों के पहुंचने पर भागा आरोपी
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी युवती को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी और फिर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की जांच
राऊ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शुभम चौहान के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!