डीजे पर नाचते-नाचते अचानक गिरा युवक: अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; खुशी मातम में बदली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर के बाहरी क्षेत्र अमोना में भगवान भोलेनाथ की सवारी की तैयारियों के बीच उस समय मातम छा गया, जब भजनों की धुन पर नाच रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
युवक को चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
भजनों पर नाच रहा था, अचानक आया चक्कर
जानकारी के अनुसार, अमोना स्थित महादेव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की सवारी निकाली जानी थी। सोमवार रात सवारी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर नृत्य कर रहे थे।
इसी बीच गोपाल प्रजापति, निवासी अमोना, अचानक चक्कर आने के बाद नीचे गिर गए। उन्हें गिरता देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजन और अन्य लोगों ने उन्हें संभाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए।
जिला अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें
गोपाल को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद शिव सवारी की तैयारियों में जुटे लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
सोमवार रात हुई घटना के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया और दोपहर में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हृदयाघात की आशंका, पीएम रिपोर्ट से होगा स्पष्ट
जिला अस्पताल की जानकारी के अनुसार, गोपाल की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, उन्हें पहले चक्कर आया और इसके बाद वे बेहोश होकर गिर गए थे।
जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. अजय पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हृदयाघात की आशंका प्रतीत हो रही है। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया है। मौत की वास्तविक वजह विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
घटना के बाद अमोना क्षेत्र में उत्सव का माहौल अचानक गम में बदल गया। जिस सवारी की तैयारियों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह था, वहीं एक युवक की मौत से परिवार और स्थानीय लोगों में शोक छा गया।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!