युवक की चाकू मारकर हत्या: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; रोड पर घेरकर आरोपियों ने मारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। शुक्रवार देर रात कुछ युवकों ने 26 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विशाल उर्फ नानू वर्मा (26) पुत्र मुकेश वर्मा निवासी रफेली, भागीरथपुरा के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घायल अवस्था में बताए हमलावरों के नाम
एसीपी रुबिना मिजवानी के मुताबिक, हमले के बाद विशाल को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के दौरान उसने पुलिस को हमलावरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी थी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चली आ रही थी। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते पहले कहासुनी हुई और फिर मामला हिंसक झगड़े में बदल गया।
नाबालिगों की भूमिका की आशंका
पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल कुछ आरोपी नाबालिग हो सकते हैं। उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आरोपियों के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है ताकि उनके संभावित ठिकानों का पता लगाया जा सके।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद जांच टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात की पूरी साजिश कैसे रची गई और हमले के दौरान कितने लोग शामिल थे।
फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा।
संबंधित समाचार

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का:दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!