साधु बनकर युवक से ठगी: लिफ्ट लेने के बहाने जाल में फंसाया; भभूति लगाने का नाटक कर सोने की चेन उड़ाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में साधु के वेश में आए एक ठग ने लिफ्ट लेने के बहाने युवक को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने भभूति लगाने के नाम पर युवक से ऐसा झांसा दिया कि उसके गले की सोने की चेन लेकर फरार हो गया।
सिक्का स्कूल के पास हाथ देकर रोका
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। क्लासिक टाउनशिप निवासी 29 वर्षीय आदित्य जैन ई-कॉमर्स का काम करते हैं।
शनिवार को वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। सिक्का स्कूल के पास सड़क किनारे साधु के वेश में खड़े एक व्यक्ति ने हाथ देकर उन्हें रोका। उसने आगे तक जाने की बात कहते हुए लिफ्ट मांगी। आदित्य ने उसे स्कूटी पर बैठा लिया और आगे ले जाने लगे।
भभूति का खेल, हाथ में बंद कराई चेन
स्कीम नंबर 136 स्थित जंगल कैफे के पास आरोपी स्कूटी से उतर गया। इसके बाद उसने आदित्य को धार्मिक बातों में उलझाया और भभूति निकालकर उन्हें दी। आरोपी ने आदित्य से भभूति माथे पर लगाने को कहा।
इसके बाद कथित तौर पर उसने उनके गले से सोने की चेन उतरवा ली। चेन पर भभूति डालने का नाटक करते हुए आरोपी ने आदित्य की मुट्ठी बंद कराई और चेन को जेब में रखने के लिए कहा।
आगे भेजा, पीछे से हो गया फरार
इसके बाद आरोपी ने आदित्य से कुछ दूरी तक आगे जाने और वापस आने के लिए कहा। आदित्य जब आगे गए और अपनी जेब चेक की तो चेन गायब थी। वह तुरंत पीछे लौटे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। आसपास तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चला।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश
घटना के बाद आदित्य ने अपने दोस्त को जानकारी दी और लसूड़िया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
पुलिस अब आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है। मामले में आरोपी ने धार्मिक वेशभूषा और भभूति का इस्तेमाल कर कथित तौर पर युवक का भरोसा हासिल किया।
संबंधित समाचार

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!