खबर
Top News

भाजपा विधायक प्रतिनिधि के अवैध होर्डिंग से गंभीर घायल हुई मासूम: निगम की उदासीनता और अव्यवस्था का खुलासा; आम राहगीरों की सुरक्षा दाव पर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जून 2026, 4:25 pm
शेयर करें:
भाजपा विधायक प्रतिनिधि के अवैध होर्डिंग से गंभीर घायल हुई मासूम

हद हो गई… घटना के बाद भी लगा हुआ ही अवैध होर्डिंग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर जन्मदिन की बधाई के लिए लगाए गए अवैध होर्डिंग्स राहगीरों के लिए जानलेवा बन चुके हैं। पालदा क्षेत्र में कल सुबह एक छात्रा के साथ हुए हादसे ने नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली की वास्तविकता सामने रख दी है।

अपने पिता के साथ स्कूटर पर स्कूल जा रही 11 वर्षीय बच्ची पर सड़क किनारे लगा लोहे का भारी होर्डिंग अचानक गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह होर्डिंग राऊ से भाजपा विधायक मधु वर्मा के प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए लगाया गया था।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची नगर निगम की रिमूवल टीम का बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट जाना और आज तक उन होर्डिंग्स का यथावत लगे रहना, नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के प्रशासनिक नियंत्रण पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। रसूखदारों के आगे नतमस्तक निगम का यह रुख शहरवासियों में आक्रोश का बड़ा कारण बना हुआ है।

यह दुर्घटना कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि शहर में फैली अव्यवस्था का एक हिस्सा है। पिछले कुछ दिनों में सड़कों पर बरती जा रही लापरवाही के कारण कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। पाइपलाइन के लिए की गई खुदाई के चलते एक मोटरसाइकिल सवार युवक अपना पैर गंवा बैठा था, वहीं मंगलवार को हुई अवंतिका गैस पाइपलाइन की आगजनी की घटना में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए थे। शहर के अलग-अलग हिस्सों में जगह-जगह सड़क किनारे गाड़े गए लोहे के ढांचे, बीच सड़क पर छोड़े गए गहरे गड्ढे और सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने पूरे शहर को असुरक्षित बना दिया है।

प्रशासनिक स्तर पर बरती जा रही यह लापरवाही अब आम जनता पर भारी पड़ रही है। सड़कों पर विज्ञापन के नाम पर लगे ये अवैध लोहे के जाल न केवल यातायात बाधित कर रहे हैं, बल्कि किसी भी वक्त बड़ी अनहोनी को अंजाम देने के लिए तैयार हैं।

नगर निगम की रिमूवल टीम का घटनास्थल पर पहुंचकर भी मूकदर्शक बने रहना यह साबित करता है कि आयुक्त क्षितिज सिंघल के नेतृत्व में शहर की सुरक्षा व्यवस्था केवल फाइलों तक सीमित है। राजनीतिक रसूख के कारण कार्रवाई न करना प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है।

यदि समय रहते इन अवैध होर्डिंग्स को हटाने और सड़कों पर हो रही अव्यवस्थित खुदाई पर कड़ा नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में और अधिक हादसे होने की आशंका बनी रहेगी। जनता अब निगम प्रशासन से केवल दिखावटी दौरे नहीं, बल्कि ठोस और जवाबदेह कार्रवाई की मांग कर रही है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 13 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 14 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 14 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 14 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 14 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 15 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 15 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 15 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 15 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 15 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 15 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 15 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 15 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 15 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 15 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 15 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 15 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 15 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!