राखी पर मायके जा रही महिला की हादसे में मौत: बाइक के हैंडल में उलझी बैग की बेल्ट; सड़क पर गिरने से गई जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोमवार को राखी के त्योहार पर मायके जा रही 30 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। पूजा पाटीदार अपने पति निर्मल पाटीदार और 8 साल के बेटे के साथ बाइक से जा रही थीं।
बेल्ट बाइक के हैंडल में उलझ गई
बेस्ट प्राइज के पास मोड़ पर दूसरी बाइक के बैग की बेल्ट उनकी बाइक के हैंडल में उलझ गई। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में पूजा सिर के बल सड़क पर गिरीं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।
काफी खून बह गया था
काफी खून बहने के बाद पति निर्मल और बेटे ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पति और बेटे को आई मामूली चोट
हादसे में बाइक चला रहे निर्मल पाटीदार और उनके 8 वर्षीय बेटे को भी चोट लगी, हालांकि दोनों की हालत सामान्य बताई गई। टक्कर के बाद दूसरी बाइक सवार भी सड़क पर गिरा था, लेकिन वह मौके से तुरंत बाइक लेकर फरार हो गया।
पूजा तिल्लौर खुर्द की रहने वाली थीं। उनके पति निर्मल किसान हैं। परिवार में सास-ससुर, जेठ समेत अन्य सदस्य हैं।
हादसे के बाद मौके पर छूटा मोबाइल
परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद भागते समय दूसरी बाइक सवार का मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही गिर गया था। परिवार ने मोबाइल पुलिस को सौंप दिया है। लसूड़िया पुलिस अब मोबाइल के आधार पर फरार बाइक सवार की पहचान और तलाश में जुटी है।
पुलिस हादसे के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। दूसरी बाइक की पहचान होने के बाद हादसे की जिम्मेदारी और घटनाक्रम को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!