खबर
Top News

पत्नी हुई लापता: तलाश में दर-दर भटक रहा पति

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 2:43 pm
शेयर करें:
पत्नी हुई लापता

आरोप- मौसा ससुर व उसकी पत्नी ने बंधक बनाकर जबरन करा दिया निकाह

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस पत्नी के साथ 11 साल तक घर बसाकर रखा, वह अचानक गायब हुई तो पति उसे तलाशते हुए पहले उसके पूर्व पति के घर पहुंचा। वहां पता चला कि पत्नी वहां भी नहीं है। करीब एक साल बाद उसकी सहेली के जरिए पत्नी से बात हुई तो कहानी ने नया मोड़ ले लिया।

पत्नी ने कथित तौर पर बताया कि उसकी मर्जी के खिलाफ दूसरी शादी करा दी गई और उसे बंधक बनाकर रखा जा रहा है। इसके बाद पति ने थाने से लेकर डीसीपी कार्यालय, पुलिस कमिश्नर कार्यालय और जनसुनवाई तक शिकायतें कीं, लेकिन उसका दावा है कि पत्नी अब तक नहीं मिली। अब उसने चंद्रावतीगंज में पत्नी को बंधक बनाकर रखे जाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

खजराना के मोमिनपुरा निवासी शमशाद पिता रईस अहमद ने 10 सितंबर 2026 को उसने खजराना थाना और पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2013 में अपनी बुआ के बेटे अनवर की तलाकशुदा पत्नी शबाना बी से शादी की थी।

शबाना अपने साथ तीन बच्चे भी लाई थी। शमशाद के मुताबिक वह सिलाई कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था और दोनों साथ रह रहे थे। सितंबर 2024 में शबाना अचानक लापता हो गई। उसे तलाशते हुए मैं (शमशाद) उसके पूर्व पति अनवर जो कि मेरा फुफेरा भाई भी है, उसके पास पहुंचा।

वहां उसे पता चला कि शबाना के तीन बच्चे अनवर के पास हैं, लेकिन शबाना उसके साथ भी नहीं रह रही है। सितंबर 2024 में ही मेरे सगे भाई रिजवान की शादी थी। शादी की पत्रिका देने वह अनवर के बड़े भाई असलम के घर गया।

शमशाद का आरोप है कि वहीं रिजवान को पता चला कि असलम ने शबाना की शादी कहीं और करा दी है। यह जानकारी जब रिजवान ने मुझे दी तो मैंने पत्नी के वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी। मामला नवंबर 2025 में फिर सामने आया।

शमशाद के मुताबिक मेरी पत्नी की एक सहेली ने मर्ज कॉल के जरिए मेरी शबाना से बात कराई। बातचीत में शबाना ने बताया कि असलम और उसकी पत्नी ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कराई है और उसे बंधक बनाकर डराया-धमकाया जा रहा है। इसके बाद मैंने 11 नवंबर 2025 को खजराना थाने में शिकायत की।

सुनवाई नहीं होने पर 12 दिसंबर को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। इसके बाद तीन बार और शिकायत कर चुका हूं। शिकायत पर उसे खजराना थाने बुलाया जाता है, लेकिन घंटों इंतजार कराने के बाद भी संबंधित पुलिसकर्मी उससे नहीं मिलता। शमशाद के मुताबिक मैंने डीसीपी जोन-2 कार्यालय में भी तीन बार शिकायत की है।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय और जनसुनवाई में पहले भी आवेदन दे चुका हूं। लगातार शिकायत करने के कारण असलम मुझसे रंजिश रखने लगा है। असलम और उसके जीजा इस्माइल उर्फ मामू मुझ पर तीन बार जानलेवा हमला करा चुके हैं।

शमशाद का दावा है कि उसे जानकारी मिली है कि उसकी पत्नी शबाना को चंद्रावतीगंज क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा गया है। उसने पुलिस अधिकारियों से पत्नी को तलाशने के साथ ही अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी
शबाना के कथित तौर पर बंधक होने, जबरन शादी कराने और हमले के आरोप शिकायतकर्ता शमशाद की ओर से लगाए गए हैं। इन आरोपों की पुलिस जांच और शबाना के बयान के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज
Top News

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

9 minutes ago
अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार
Top News

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

11 minutes ago
वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’
Top News

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

18 minutes ago
बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा
Top News

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

32 minutes ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

33 minutes ago
किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव
Top News

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

36 minutes ago
19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा
Top News

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

39 minutes ago
लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर
Top News

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

44 minutes ago
गोलीकांड
Top News

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

44 minutes ago
बाइक पर बैठा था तस्कर
Top News

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

about 1 hour ago
जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन
Top News

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप

about 1 hour ago
किसानों का धरना
Top News

किसानों का धरना:योजना निरस्त करने की मांग; संगठनों ने कहा- आजीविका और भविष्य पर पड़ रहा असर

about 1 hour ago
टॉपर्स ध्यान दें!
Top News

टॉपर्स ध्यान दें!:ई-स्कूटी की राशि का नहीं किया सही इस्तेमाल तो होगी वसूली; FIR की भी तैयारी

about 1 hour ago
आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े
Top News

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े:गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष

about 1 hour ago
ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:दो शहरों में इतने ठिकानों पर छापे; डायरेक्टर और प्रमोटरों से जुड़े घर-दफ्तरों पर तलाशी

about 1 hour ago
कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट
Top News

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

about 1 hour ago
निगम का बुलडोजर
Top News

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

about 1 hour ago
ड्रोन से नापी जमीन
Top News

ड्रोन से नापी जमीन:पटवारी ने चढ़ाए गलत नाम

about 2 hours ago
दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर
Top News

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

about 2 hours ago
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!