जिंसी रोड की चौड़ाई तय नहीं: पर लोग खुद तोड़ रहे अपने निर्माण; असमंजस की स्थिति बरकरार असमंजस की स्थिति बरकरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़ा गणपति से रामबाग पुल तक जिंसी मार्ग की चौड़ाई बढ़ाए जाने को लेकर असमंजसता की स्थिति है, लेकिन रहवासियों ने अपने निर्माण के बाधक हिस्से तोड़ना शुरू कर दिए हैं। इस मार्ग को पूर्व निगमायुक्त प्रतभा पाल के कार्यकाल में 100 फीट चौड़ा करने की योजना बनी थी, जबकि रहवासी इसे 80 फीट चौड़ा करने की मांग कर रहे हैं। पाल तो इस सड़क पर तुरंत काम शुरू करना चाहती थीं, लेकिन उनका ट्रांसफर हो गया।
यह मार्ग मास्टर प्लान में 100 फीट चौड़ा है और अभी करीब 60 फीट व कहीं-कहीं तो इससे भी कम है। इस मार्ग में अनेक बड़े मकान और धर्मस्थल भी बाधक हैं, जिन्हें हटाकर अन्यत्र स्थापित करने की रणनीति भी साफ नहीं है।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने हाल ही एक बैठक में कहा कि मास्टर प्लान की सड़कों की चौड़ाई कम करने की मांग के लिए शासन को जानकारी भेज दी है। वहां से जो भी निर्देश मिलेंगे, उस आधार पर कार्रवाई करेंगे।
ये मामला पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के पास भी पहुंचा था, लेकिन उन्होंने चौड़ाई कम करने को लेकर कुछ साफ बात नहीं कही। उल्लेखनीय है पूर्व निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने इस मार्ग की नपती करवा ली थी और निर्माण कार्य तुरंत शुरू करने की तैयारी कर ली थी।
उन्होंने संकरी खजूरी बाजार मेनरोड के अतिक्रमण सख्ती से हटाकर उसे चौड़ा करवाया, जिसका लाभ आज दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी मिल रहा है।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!