कौन बोले: नई पीढ़ी को आदेश नहीं, संवाद की जरूरत; 'शक्ति के बल पर सबके मालिक नहीं बन सकते'
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को नई पीढ़ी के साथ संवाद की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आज के युवाओं को केवल आदेश देकर नहीं, बल्कि तर्क और बातचीत के माध्यम से सही दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में परिवार और समाज को युवाओं की बात सुनने और उनके साथ समय बिताने की जरूरत है।
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, "आज की नई पीढ़ी बहुत सारे सवाल पूछती है। उन्हें आदेश देने के बजाय उनसे बातचीत करनी चाहिए। हर बात का तर्क समझाना होगा। केवल निर्देश देने से बात नहीं बनेगी।"
उन्होंने कहा कि "हम मनमानी करेंगे, शक्ति के बल पर सबके मालिक बन जाएंगे, ऐसा नहीं हो सकता। समाज संवाद, विश्वास और सहभागिता से चलता है।"
पहले माता-पिता की बात अंतिम मानी जाती थी
भागवत ने कहा कि पहले परिवारों में माता-पिता की बात बिना किसी सवाल के मान ली जाती थी। उन्होंने कहा, ' जब हम छोटे थे, तब माता-पिता जो कहते थे, वही अंतिम होता था। न बहस होती थी और न ही कोई प्रतिक्रिया। उस समय श्रद्धा थी, लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं।'
अब हर बात का तर्क चाहते हैं युवा
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि आज की पीढ़ी हर बात को समझना चाहती है और उसके पीछे का कारण जानना चाहती है। इसलिए युवाओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनापन, समय और सबसे अधिक संवाद की आवश्यकता है। केवल आदेश देने के बजाय उनकी बात सुनना और उन्हें समझाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
'आज डिक्टेशन नहीं, डिस्कशन की जरूरत'
मोहन भागवत ने कहा कि आज परिवारों में आपसी बातचीत पहले की तुलना में काफी कम हो गई है। इसका असर बच्चों और युवाओं पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'आज डिक्टेशन नहीं, डिस्कशन की जरूरत है। ऑर्डर नहीं, कॉन्शसनेस (जागरूकता) की आवश्यकता है।'
उन्होंने परिवारों से आह्वान किया कि वे बच्चों और युवाओं के साथ नियमित संवाद करें, उन्हें पर्याप्त समय दें और उनकी बातों को गंभीरता से सुनें। उनके अनुसार, सकारात्मक संवाद और विश्वास का रिश्ता ही युवाओं को सही दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!