खबर
Top News

रातोरात सोनकर रिलीव, नरगावे ने संभाली सेंट्रल जेल की कमान: हाई कोर्ट की राहत भी नहीं बचा सकी अधीक्षक की कुर्सी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जुलाई 2026, 4:14 pm
शेयर करें:
रातोरात सोनकर रिलीव, नरगावे ने संभाली सेंट्रल जेल की कमान

‘ट्रांसफर ट्विस्ट’ में नया मोड़- अदालत से अंतरिम राहत के बीच विभाग ने बदली तस्वीर, जेल महकमे में फैसले को लेकर तेज हुई चर्चाएं

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
सेंट्रल जेल में पिछले कई दिनों से चल रहा तबादला विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद भी अंतत: जेल अधीक्षक अलका सोनकर को रिलीव कर दिया गया, जबकि कल देर रात दिनेश नरगावे ने इंदौर सेंट्रल जेल के नए अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।

इस घटनाक्रम ने जेल महकमे में एक बार फिर हलचल मचा दी है। जिस तबादले पर अदालत की रोक के बाद ब्रेक लगती दिखाई दे रही थी, वह अब प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पूरी तरह नई दिशा में पहुंच गया है।

अलका सोनकर ने अपने भोपाल तबादले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। प्रारंभिक सुनवाई में अदालत से उन्हें अंतरिम राहत भी मिली थी, जिसके बाद माना जा रहा था कि वे इंदौर सेंट्रल जेल की अधीक्षक बनी रहेंगी, लेकिन इसके बाद घटनाक्रम तेजी से बदला और विभागीय स्तर पर उन्हें विधिवत रिलीव कर दिया गया। इसी बीच, कल देर रात दिनेश नरगावे ने इंदौर सेंट्रल जेल पहुंचकर अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया।

इस प्रशासनिक बदलाव की जानकारी मिलते ही जेल विभाग और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कर्मचारियों के बीच भी यह सवाल उठने लगे कि अदालत की अंतरिम राहत के बावजूद विभागीय कार्रवाई किस आधार पर आगे बढ़ी और आगे कानूनी स्थिति क्या रहेगी।

महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म
इस पूरे घटनाक्रम ने जेल विभाग में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। पहले अदालत की राहत के बाद अलका सोनकर के पद पर बने रहने की चर्चा थी, लेकिन अब उनके रिलीव होने और दिनेश नरगावे के पदभार ग्रहण करने के बाद महकमे में फैसले के कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल इंदौर सेंट्रल जेल का प्रशासनिक नेतृत्व बदल चुका है, जबकि अंतिम तस्वीर अब न्यायालय के आगामी आदेश के बाद ही साफ होगी।

प्रदेश की सबसे संवेदनशील जेल पर सबकी नजर- इंदौर सेंट्रल जेल प्रदेश की सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण जेलों में शामिल है। यहां कई चर्चित और हाई-प्रोफाइल बंदी निरुद्ध हैं। ऐसे में यहां के अधीक्षक का हर बदलाव प्रशासनिक, सुरक्षा और राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जाता है। जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों का प्रबंधन और विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सीधे अधीक्षक के नेतृत्व से जुड़ी होती हैं।

संबंधित समाचार

आरक्षक से साइबर ठगी
Top News

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

6 minutes ago
चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
Top News

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

20 minutes ago
प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं
Top News

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

21 minutes ago
म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा
Top News

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

33 minutes ago
शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा
Top News

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

40 minutes ago
नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा
Top News

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

about 1 hour ago
दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

about 1 hour ago
दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 19 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 19 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 19 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 19 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 19 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 19 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 19 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 19 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 20 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 20 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 20 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 20 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!