अनुबंध तोड़ा तो निगम ने जड़े ताले दूसरे को किराए पर दे दी दुकानें: नूतन स्कूल कंपाउंड में जांच के बाद बड़ी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम ने अपनी संपत्तियों के दुरुपयोग और आवंटन नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। शहर के व्यावसायिक परिसरों में अनियमितताओं की शिकायतों पर मार्केट विभाग द्वारा व्यापक निरीक्षण एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में नूतन स्कूल कंपाउंड स्थित बाजार में औचक दबिश देकर टीम ने 6 दुकानों को मौके पर सील कर दिया। इस कदम से क्षेत्र के अन्य कब्जाधारियों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशों के परिपालन में चलाई गई इस मुहिम के दौरान मौके पर शर्तों का खुला उल्लंघन पाया गया। पड़ताल में सामने आया कि जिन्हें दुकानें आवंटित की गई थीं, वे खुद व्यापार करने के बजाय अनधिकृत रूप से अन्य किराएदारों अथवा खरीदारों को सौंप चुके थे। मूल आवंटियों की गैर-मौजूदगी और तीसरे पक्ष द्वारा व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने को प्रशासन ने करार का स्पष्ट उल्लंघन माना।
अपर आयुक्त आकाश सिंह एवं उपायुक्त गरिमा पाटीदार के मार्गदर्शन में अमले ने पंचनामा तैयार कर तालाबंदी की प्रक्रिया पूरी की। इसके तहत बाबूलाल चतुरलाल के नाम दर्ज दुकान क्रमांक 01 व 02 को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया।
इसी क्रम में ताराचंद शांतिलाल के आवंटन वाली दुकान क्रमांक 04 पर भी निगम का ताला जड़ दिया गया। इसके अतिरिक्त दुकान क्रमांक 05 के आवंटी वीरेंद्र प्रताप सिंह, दुकान क्रमांक 06 के आवंटी जावेद शेख तथा दुकान क्रमांक 10 के आवंटी शैलेन्द्र ताराचंद द्वारा भी गैर-कानूनी तरीके से संचालन दूसरों से कराए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद इन सभी परिसरों के शटर गिरवाकर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने इस कदम से शहरभर के आवंटियों को सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों का कहना है कि आवंटित परिसरों का उपयोग केवल निर्धारित शर्तों के अधीन ही संभव है। निगम की संपत्ति को बिना अनुमति किसी अन्य को किराए पर देना, दूसरे के हाथ में सौंपना या हस्तांतरित करना पूरी तरह अवैध है।
आने वाले दिनों में अन्य प्रमुख शासकीय बाजारों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी ऐसा चेकिंग अभियान जारी रहेगा, जहां गड़बड़ी मिलने पर बिना पूर्व सूचना आवंटन निरस्त किया जाएगा।
संबंधित समाचार

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!