खबर
Top News

1, 2, 3 क्या होता है: अपराध तो अपराध होता है; ठोस कार्रवाई नहीं होने से मुलजिम सूरज रजक ने कानून का बना रखा है मजाक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 3:04 pm
शेयर करें:
1, 2, 3 क्या होता है

• फरियादियों और गवाहों पर दबाव-प्रभाव बनाकर हो जाता है बरी

अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है, तो भी एफआईआर और केस का रिकॉर्ड पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
समाजसेवी और व्यापारी का चोला ओढ़कर आमजन के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन को गुमराह करने वाले आदतन अपराधी सूरज रजक ने कानून का मजाक बना रखा है।

इस मुलजिम ने धनबल और रसूख के दम पर पुलिस को मानो कठपुतली बना रखा है, जो कि इसके इशारों पर नाचती नजर आती है।

तभी तो खुद को शुद्ध व्यापारी बताने वाला ये आरोपी अपराध करता है और मामले के थाने पहुंचने पर अपने रसूख के दम पर छोटे-मोटे पीड़ितों पर दबाव प्रभाव बनाकर मामले को रफा-दफा कर देता है, लेकिन आधा दर्जन से अधिक अपराधों से लदा मुलजिम सूरज रजक एक बात भूल गया कि दर्ज केसों में से कुछ में अपराधी भले ही बरी हो भी जाए तो भी आंतरिक रिकॉर्ड में उस पर दर्ज एफआईआर और केस का रिकॉर्ड पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता। पुलिस के रिकॉर्ड में यह मामला मौजूद रहता है, लेकिन उसकी अंतिम स्थिति जरूर दर्ज होती है।

वरिष्ठ पत्रकार आरके गुप्ता को खबर छापने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर खुद को शूरवीर समझने वाला मुलजिम सूरज रजक आदतन अपराधी है। खुलासा फर्स्ट ने पूर्व के अंक में इसका उल्लेख किया था। खुद पर महज तीन अपराध दर्ज होने का हवाला देते हुए पूर्व के अपराधों में बरी होना बताते हुए उसने खुद को शुद्ध व्यापारी बताया है, जो कि सरासर गलत है। सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा की बात करने वाला आरोपी सूरज रजक आधा दर्जन से ज्यादा अपराधों से लदा है।

आरोपी सूरज के रसूख को टेकने पड़ गए घुटने
पुलिस को चाहिए कि भले ही आदतन अपराधी सूरज रजक पर सात वर्ष से कम सजा वाले अपराध दर्ज हों, जिनमें थाने से जमानत का प्रावधान है, लेकिन उसके आपराधिक रिकॉर्ड और लगातार सामने आ रही लगातार अपराध करने की प्रवृत्ति को देखते हुए गिरफ्तारी और जमानत संबंधी निर्णय कानून के दायरे में गुण-दोष के आधार पर लिए जाएं।

बात अगर करें हाल ही में दर्ज पंढरीनाथ थाने का अपराध क्रमांक 0122/2026, कनाड़िया का अपराध क्रमांक 609/25 और लसूड़िया थाने का टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ की जमीन पर कब्जे की कोशिश का केस जिसका अपराध क्रमांक 499/26 है। बताता है कि इस पर केस दर्ज कराने वाले फरियादी हल्के पतले नहीं है। कनाड़िया वाले मामले में पीड़ितों ने भी रसूख से डरे बगैर एफआईआर दर्ज करवाई।

रेमन कक्कड़ के मामले में तो मुख्य सचिव को हस्तक्षेप करना पड़ा और वरिष्ठ पत्रकार आरके गुप्ता के मामले में तो वह खुद वकील होने के साथ एक्सपर्ट आरटीआई एक्टिविस्ट और कानून के बड़े जानकार है, जिसके चलते इन तीनों ही मामलों में उसके दबाव-प्रभाव और रसूख की चीखे निकल गई और केस दर्ज हो गए।

अभी कुछ महीनों पहले ही रेप के संगीन आरोप से बहुचर्चित हुए महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी के साथ आदतन अपराधी सूरज रजक के गहरे संबंध हैं। सूत्रों के मुताबिक वो गुरु पूर्णिमा पर उनकी शरण में जाने वाला है।

कानूनन यदि कोई अपराधी अपराध करता है और कुछ में बरी भी हो जाता है तो
इसका ये मतलब नहीं होता कि दोष मुक्त होने वाले मामलों में उसका आपराधिक रिकॉर्ड खत्म हो गया। पुलिस के आंतरिक रिकॉर्ड में दर्ज सभी मामले दिखाई देते हैं, चाहे

उनका परिणाम बरी, दोष सिद्धि या लंबित कुछ भी हो। यदि किसी मुलजिम पर मामला दर्ज हुआ था और बाद में अदालत ने बरी कर दिया है तो एफआईआर और केस का रिकॉर्ड पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता। पुलिस के रिकॉर्ड में यह मामला मौजूद रहता है, लेकिन उसकी अंतिम स्थिति (बरी) के रूप में दर्ज होती है।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 8 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 9 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 9 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 9 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 10 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 10 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 10 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 10 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 10 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 10 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 10 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 10 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 10 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 11 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 11 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 11 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 11 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 11 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!