खुद को क्या बताकर छात्रा को बुलेट पर बैठाया था: सुनसान इलाके में घिनौनी वारदात को दिया अंजाम; ऐसे आया पुलिस के चंगुल में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में किशनगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वाहन की प्रतीक्षा कर रही थी छात्रा
पुलिस के अनुसार घटना 26 जनवरी की रात की है। छात्रा इंदौर से लौटकर मेडिकैप्स चौराहे पर होस्टल जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा
कर रही थी।
खुद को बताया था कॉलेज का परिचित
बताया जाता है कि इसी दौरान एक युवक अपनी बुलेट से वहां आया था। उसने खुद को कॉलेज का परिचित बताया था और छात्रा को होस्टल छोड़ने की बात कही थी।
सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म
आरोपी बाद में छात्रा को पांदा क्षेत्र की एक निर्माणाधीन टाउनशिप के सुनसान इलाके में ले गया था। उसने छात्रा को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
बिना नंबर की बुलेट से आया पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे तो एक बिना नंबर वाली काले रंग की बुलेट संदिग्ध नजर आई।
मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी
मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने हरसोला रोड पर घेराबंदी की । वहां से 23 वर्षीय तुषार वर्मा नामक युवक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो कबूला गुनाह
पुलिस के अनुसार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बुलेट भी जब्त कर ली गई है।
पीड़िता का भी चल रहा उपचार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया है। फिलहाल पीड़िता का इलाज और मामले की आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

महाकुंभ से पहले रेलवे की बड़ी कार्रवाई:स्टेशन के बाहर 15 हजार वर्गफीट जमीन कराई खाली; वक्फ कमेटी ने उठाए सवाल

भगवान महाकाल की सवारी एक नए विवाद को लेकर चर्चा में:श्रद्धालुओं ने उठाए गंभीर सवाल; पांच युवाओं ने कलेक्टर से की शिकायत, जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

पिता-बेटी की हत्या से सनसनी:बेटे पर दोहरे हत्याकांड का शक; नाबालिग हिरासत में, मुख्य संदिग्ध फरार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!