पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों पर भावुक हुए मंत्री: कैलाश विजयवर्गीय बोले- फर्जी केसों से गुजरा, मानसिक तनाव; पीड़ा को शब्दों में बयां नहीं कर सकता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के रुझानों के बीच बीजेपी नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भावुक नजर आए। सोमवार को अपने निवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान वे कई बार भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान, जब वे पश्चिम बंगाल के प्रभारी थे, तब उन पर और पार्टी के प्रचारकों पर गंभीर धाराओं में फर्जी केस दर्ज किए गए। दुष्कर्म और बच्चे बेचने जैसे गैर-जमानती आरोप लगाए गए। मैं किस मानसिक पीड़ा से गुजरा हूं, यह शब्दों में बयां नहीं कर सकता ।
ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें और उनकी टीम को जेल भेजने की कोशिश की गई। हम पर 30 से ज्यादा केस लगाए गए। अगर न्यायपालिका निष्पक्ष नहीं होती, तो शायद हमें जेल में डाल दिया जाता।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कई बार उन्हें घेरा गया और हिंसक घटनाएं हुईं। बम फेंके जाते थे, एजेंसियों को भी घेरा जाता था। एक बार मुझे भी घेर लिया गया था, लेकिन अमित शाह के कारण मैं बच पाया। नहीं तो आज मैं जीवित नहीं होता।
इस जीत का श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और संगठन की रणनीति को दिया। उनका कहना था कि यदि 2021 में कोविड-19 की स्थिति नहीं होती, तो उसी समय बीजेपी सरकार बन सकती थी। विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल पहले देश विरोधी गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा था, लेकिन अब हालात बदलेंगे और राज्य में विकास की नई शुरुआत होगी।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!