निर्माणाधीन कुआं धंसा: जनपद सदस्य की मां और पत्नी मिट्टी में दबी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
खिलचीपुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बामन गांव में निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी और दीवार धंसने से दो महिलाएं मलबे में दब गईं। दोनों महिलाओं को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, खेत में कुएं की खुदाई का कार्य चल रहा था।
मिट्टी भरभराकर नीचे गिर गई
दोपहर करीब 1 बजे अचानक कुएं की दीवार और आसपास की मिट्टी भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे के समय 60 वर्षीय रूपा और 30 वर्षीय पिंकी कुएं के पास मौजूद थीं। मिट्टी धंसने के कारण दोनों महिलाएं कुएं में समा गईं और ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी गिरने से कुआं लगभग पूरी तरह भर गया। बताया जा रहा है कि रूपा स्थानीय जनपद सदस्य की मां हैं, जबकि पिंकी उनकी पत्नी हैं।
ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य
घटना के तुरंत बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर मिट्टी हटाकर महिलाओं को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
JCB और पोकलेन मशीन से चल रहा रेस्क्यू
बचाव अभियान को तेज करने के लिए प्रशासन ने तीन जेसीबी मशीनों के साथ एक पोकलेन मशीन भी लगाई है। अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। मिट्टी हटाने का कार्य सावधानीपूर्वक किया जा रहा है ताकि दबी हुई महिलाओं तक सुरक्षित पहुंचा जा सके।
एम्बुलेंस अलर्ट मोड पर
संभावित आपात स्थिति को देखते हुए खिलचीपुर अस्पताल से एम्बुलेंस को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि महिलाओं को बाहर निकालते ही तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाएगा, ताकि बिना देरी के उपचार शुरू किया जा सके।
ग्रामीणों की टिकी निगाहें
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और सभी की नजरें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं। बचाव अभियान जारी है और दोनों महिलाओं को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!