पहली बारिश में सड़कों पर जलजमाव निगम की तैयारियों का हुआ खुलासा: जल निकासी के दावों की जमीनी हकीकत; आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानसून की पहली बारिश के साथ ही जलभराव ने प्रशासन की तैयारियों का खुलासा कर दिया है। प्रमुख सड़कों और निचली बस्तियों में पानी भरने से आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की शिकायतों के बाद नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने प्रभावित इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर आयुक्त प्रखर सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
आयुक्त ने बंगाली चौराहा, खजराना गणेश मंदिर रोड, विजय नगर चौराहा, रोबोट चौराहा, एमआर-10 रोड और शिव कॉलोनी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया।
स्टॉर्म वॉटर लाइन और ड्रेनेज चैंबरों को देखा
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉर्म वॉटर लाइन और ड्रेनेज चैंबरों की वर्तमान स्थिति देखी। शहर के कई हिस्सों में पानी निकासी की व्यवस्था को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्टॉर्म वॉटर लाइनों और चैंबरों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
जोनल कार्यालय पर आवश्यक संसाधन के साथ तैनात रहें
आयुक्त ने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए प्रत्येक जोनल कार्यालय पर आवश्यक संसाधन जैसे फावड़ा, गंेती, सब्बल, रस्सी और टॉर्च के साथ एक दल हर समय तैनात रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि जलभराव की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है जहां पूर्व में जलभराव की समस्या रही है।
जिन स्थानों पर कार्य चल रहे हैं, वहां पर्याप्त बैरिकेडिंग की जाए
मेट्रो निर्माण के कारण शहर के कई हिस्सों में ड्रेनेज व्यवस्था प्रभावित हुई है। इस पर आयुक्त ने मेट्रो अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर कार्य चल रहे हैं, वहां सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त बैरिकेडिंग की जाए। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण स्थलों पर पानी जमा न हो और यदि जलभराव होता है, तो शीघ्र पानी निकासी के प्रबंध किए जाएं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!