वीडियो देखिये, किन्नर गुरु को हत्या की धमकी: अज्ञात चिट्ठी से दहशत; सात गुरुओं की हत्या की साजिश रचे जाने का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किन्नर समाज को मिली एक रहस्यमयी चिट्ठी ने सनसनी फैला दी है। नंदलालपुरा किन्नर समाज की गुरु पायल कुंवर समेत सात गुरुओं की हत्या की साजिश रचे जाने का दावा करने वाले इस अज्ञात पत्र में कई लोगों के नाम हैं और आरोप है उनकी लगातार रेकी कराई जा रही है। पत्र से पूरे किन्नर समाज में दहशत है। शिकायतकर्ता सीमा कुंवर ने पंढरीनाथ थाने पहुंचकर पत्र और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए सुरक्षा तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है।
नंदलालपुरा क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब किन्नर गुरु पायल कुंवर के नाम एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजी गई चिट्ठी मिली। शिकायत के मुताबिक पानी के टैंकर का इंतजार कर रहे किन्नर समाज के बीच एक अज्ञात युवक आया और निशा कुंवर को थैली देते हुए कहा इसे गुरु पायल कुंवर तक पहुंचा दें। थैली में हस्तलिखित पत्र मिला, जिसने सभी के होश उड़ा दिए।
पत्र में दावा है गुरु पायल कुंवर, सीमा कुंवर, शिमला कुंवर, झूमर कुंवर, सोना कुंवर, नेत्र कुंवर, और गोल्डन कुंवर की लगातार रेकी की जा रही है और उनकी हत्या की साजिश रची गई है। इनमें मुंबई की सुमन मिश्रा ताई (दादर) और इंदौर के साउथ तोड़ा निवासी सलमान रेकी में शामिल हैं।
पत्र में लिखा गया है सपना हाजी, सनम भास्कर, सचिन सोनकर और शर्मा वकील पैसे देकर रेकी करवा रहे हैं। जबलपुर का एक शूटर भी इस कथित साजिश में शामिल है। हालांकि ये सभी आरोप फिलहाल केवल शिकायत और अज्ञात पत्र में किए गए दावे हैं, जिनकी पुष्टि नहीं हुई है। रहस्यमयी पत्र लिखने वाले ने खुद को कथित तौर पर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाला बताते हुए लिखा है उसे यह सूचना एक आपराधिक संगठन से जुड़ी किन्नर से मिली है। उसने दावा किया इस पाप का भागीदार नहीं बनना चाहता, इसलिए यह जानकारी संबंधित लोगों तक पहुंचा रहा है।
सीमा कुंवर ने पंढरीनाथ थाने में लिखित शिकायत की। शिकायत के साथ अज्ञात व्यक्ति की मौजूदगी से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे। किन्नर समाज ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने व पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!