खबर
Top News

वीडियो देखिये, नर्मदा की तेज धारा में बहे शहर के युवक का नहीं चला पता: दूसरे दिन भी जारी रहा सर्च ऑपरेशन; रात तक चला रेस्क्यू, सुबह फिर शुरू हुई तलाश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 11:00 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, महेश्वर।
मध्य प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थल महेश्वर में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। इंदौर से परिवार के साथ घूमने आए 30 वर्षीय युवक अर्पित हाड़ा नर्मदा नदी की तेज धारा में बह गए। पत्नी और भाई उनकी जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन देखते ही देखते अर्पित कुछ ही सेकेंड में तेज बहाव में ओझल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो हादसे की भयावहता को बयां करता है।

मौके पर अफरा-तफरी मची
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि अंधेरा होने और नदी के तेज बहाव के कारण तलाश अभियान रोकना पड़ा। सोमवार सुबह एक बार फिर नावों और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिवार के साथ घूमने आए थे महेश्वर
जानकारी के अनुसार, अर्पित हाड़ा इंदौर के निपानिया क्षेत्र के निवासी थे। वह परिवार के पांच सदस्यों के साथ महेश्वर और आसपास के पर्यटन स्थलों की यात्रा पर आए थे। महेश्वर मंदिर के दर्शन करने के बाद शाम करीब चार से पांच बजे के बीच परिवार जलकोटी स्थित प्रसिद्ध सहस्त्रधारा घाट पहुंचा।

बताया जा रहा है कि अर्पित नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए। तेज बहाव के कारण वह खुद को संभाल नहीं सके और नदी की धारा उन्हें तेजी से अपने साथ बहाकर ले गई।

पत्नी और भाई की चीख-पुकार, लेकिन कोई नहीं बचा सका
अर्पित को नदी में बहता देख उनकी पत्नी और भाई ने जोर-जोर से शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद नाविक, ग्रामीण और पर्यटक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन नदी का तेज बहाव, गहराई और पथरीला क्षेत्र इतना खतरनाक था कि कोई भी व्यक्ति नदी में उतरने का साहस नहीं कर सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्पित कुछ क्षण तक पानी में संघर्ष करते दिखाई दिए, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद वह तेज धारा में पूरी तरह ओझल हो गए।

वीडियो में कैद हुआ हादसा
घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि युवक तेज बहाव में फंसने के बाद मदद के लिए संघर्ष करता है, जबकि किनारे खड़े परिजन और अन्य लोग उसे बचाने की कोशिश में बेबस नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रात तक चला रेस्क्यू, सुबह फिर शुरू हुई तलाश
घटना की सूचना मिलते ही महेश्वर पुलिस, होमगार्ड की रेस्क्यू टीम, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। टीम ने नर्मदा नदी के विभिन्न कुंडों और तेज बहाव वाले हिस्सों में देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।

सोमवार सुबह करीब छह बजे से फिर नावों और गोताखोरों की सहायता से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। प्रशासन लगातार नदी के विभिन्न हिस्सों में युवक की तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

प्रशासन ने जारी की चेतावनी
महेश्वर थाना प्रभारी ने बताया कि जलकोटी स्थित सहस्त्रधारा क्षेत्र नर्मदा नदी का अत्यंत संवेदनशील हिस्सा है। यहां तेज बहाव, गहरे कुंड और पथरीला तल होने के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अनजान स्थानों या तेज बहाव वाले क्षेत्रों में स्नान करने से बचें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।



संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 8 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 8 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 8 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 9 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 9 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 9 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 9 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 9 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 9 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 9 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 10 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 10 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 10 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 10 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 10 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 10 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 10 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 10 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!