वीडियो देखिये, खुद को भाजपा नेता बताने वाले युवक की करतूत: धमकाने और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप; सड़क पर उतरे रहवासी, पुलिस से शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेलीपुरा इलाके में रहने वाले लोगों ने एक युवक के खिलाफ पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवक स्वयं को भाजपा नेता बताकर क्षेत्र के लोगों पर राजनीतिक प्रभाव का दबाव बनाता है, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करता है और आए दिन धमकी देकर परेशान करता है।
एसीपी गांधी नगर को दिए गए शिकायती आवेदन में मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया है कि आलोक शर्मा नामक युवक और उसके कुछ साथी लंबे समय से क्षेत्र में विवाद की स्थिति बना रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी स्वयं को प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों से जुड़ा बताता है और लोगों को यह कहकर डराने का प्रयास करता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपी मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करता है, गाली-गलौज करता है तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करता है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार कई बार लोगों को क्षेत्र से बाहर निकालने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी अक्सर अपने साथियों के साथ मोहल्ले में घूमता रहता है और गेट नंबर-2 के पास खड़े युवकों को वहां से भगा देता है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि उसके व्यवहार के कारण मोहल्ले में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपी द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और इससे क्षेत्र के कई लोग परेशान हैं।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!