वीडियो देखिये, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सपा का संसद परिसर में प्रदर्शन: सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सपा सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव सहित पार्टी के कई सांसद शामिल हुए। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं द्वारा भगवान राम के चरणों में श्रद्धा और आस्था के साथ चढ़ाया गया दान भी कथित रूप से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
डिंपल यादव ने कहा, "लोग अपनी श्रद्धा और निष्ठा के साथ मंदिर आए। उन्होंने भगवान राम के चरणों में चंदा और दान दिया, लेकिन भाजपा के लोगों और उनके साथियों ने इस चंदे को भी हजम करने का काम किया है।"
उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल से जुड़ा यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "अयोध्या में इतनी बड़ी घटना हुई। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार अयोध्या जाते रहे हैं। ऐसे में उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि वे बताएं कि यह कथित घोटाला कैसे हुआ।"
सपा सांसद ने विशेष जांच दल (SIT) के गठन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी जांच समितियां अक्सर केवल औपचारिकता बनकर रह जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया, "एसआईटी का गठन केवल खानापूर्ति के लिए किया जाता है, ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके और ऐसे मुद्दे दब जाएं।"
डिंपल यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को संसद में मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा, "सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती और जोर-शोर से सदन में उठाने का प्रयास करेगी।"
सपा के विरोध-प्रदर्शन के बाद यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष की ओर से प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है।
संबंधित समाचार

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!