वीडियो देखिये, राहुल गांधी को बोलने से रोकने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाए सवाल: कहा- विपक्ष की आवाज दबाना ठीक नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सदन में बोलने से रोके जाने के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संसद में सभी पक्षों को अपनी बात रखने का समान अवसर मिलना चाहिए।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जब राहुल गांधी सदन में अपनी बात रख रहे थे, तब उन्हें बीच में रोक दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि यदि प्रधानमंत्री या गृह मंत्री बोल रहे होते तो क्या उन्हें भी उसी तरह बीच में रोका जाता?
उन्होंने कहा राहुल गांधी को सदन में बोलने से रोका गया। जब राहुल गांधी बात बोल रहे थे और आपने उन्हें आधे में रोक दिया, ऐसे में अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री बोल रहे होते तो क्या आप उन्हें आधे में रोकते? ऐसा करने की किसी में हिम्मत होती?
TMC सांसद ने कहा कि ऐसी स्थिति से यह संदेश जाता है कि किसी न किसी स्तर पर पक्षपात हो रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद में हर जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का अधिकार है।
उन्होंने राहुल गांधी के मुद्दे का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता युवाओं से जुड़े मामलों को उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के साथ कथित रूप से अन्याय हुआ है, उनकी बात सदन में रखना जरूरी है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा वो युवाओं की बात उठा रहे थे, जिन पर अत्याचार हुआ। वह उसी विषय पर बात कर रहे थे। उन्होंने क्या गलत कहा? सभी ने देखा है कि बच्चों के साथ क्या हुआ, पैलेट गन कैसे चलाई गई और किसके आदेश पर यह सब हुआ, यह जानने का अधिकार सभी को है। उन्होंने कहा कि संसद में गंभीर मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए और जनता से जुड़े सवालों के जवाब मिलना लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!