वीडियो देखिये, साइबर अपराधों से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान: पुलिस कमिश्नर की नागरिकों से सतर्क रहने की अपील; इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के लिए कर रहे प्रेरित
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने और नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा "Safe Click 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन" अभियान चलाया जा रहा है। इस जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधियों के नए-नए तरीकों से अवगत कराया जा रहा है और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का सतर्क और जागरूक रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।
उन्होंने लोगों से किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी या पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को संदिग्ध कॉल, मैसेज, ई-मेल या ऑनलाइन फ्रॉड का सामना करना पड़े तो वह बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर इसकी सूचना दे। समय पर शिकायत करने से साइबर ठगी की राशि वापस मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
इंदौर पुलिस का कहना है कि अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ सकें।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सतर्क रहिए, जागरूक रहिए और सुरक्षित रहिए। एक सुरक्षित क्लिक ही आपको साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बचा सकता है। इंदौर पुलिस का मानना है कि जागरूक नागरिक ही साइबर अपराधों के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा कवच हैं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!