वीडियो देखिये, सरदार सरोवर परियोजना पर सियासत तेज: भाजपा का कांग्रेस पर हमला; पार्टी नेता बोले-झूठ का झुनझुना बजा रही कांग्रेस
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सरदार सरोवर परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है और राजनीतिक लाभ के लिए गलत तथ्यों को पेश कर रही है।
आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार बयान देकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं और पार्टी की अंदरूनी खींचतान से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े समझौते को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा सरदार सरोवर परियोजना पर कांग्रेस पार्टी झूठ का झुनझुना बजा रही है। जीतू पटवारी रोज सुबह जनता को भ्रमित करने के लिए और अपने अंतर्कलह को छिपाने के लिए बयानबाजी करते हैं।
1500 करोड़ की संभावित देनदारी के मुकाबले 231 करोड़ में समझौते का दावा
भाजपा नेता ने दावा किया कि सरदार सरोवर परियोजना को लेकर पहले करीब 1500 करोड़ रुपये की संभावित देनदारी का अनुमान था, लेकिन चार राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की सहमति से मध्य प्रदेश की ओर से 231 करोड़ रुपये में समझौता किया गया।
उन्होंने इसे मध्य प्रदेश के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी कदम बताते हुए कहा कि इससे राज्य पर अनावश्यक वित्तीय बोझ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि यह फैसला केवल आर्थिक बचत नहीं है, बल्कि देश के संघीय ढांचे की भावना को भी दर्शाता है, जहां राज्यों ने आपसी सहमति से समाधान निकाला।
यह संघवाद और मध्य प्रदेश के हित में लिया गया फैसला
आशीष अग्रवाल ने कहा कि चार राज्यों के बीच सहमति से हुआ यह निर्णय सहयोगात्मक संघवाद का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के हितों को ध्यान में रखते हुए यह समझौता किया गया है और इससे राज्य को फायदा होगा। उन्होंने कहा यह आर्थिक बचत भी है, संघवाद का उदाहरण भी है और मध्य प्रदेश के लिए बेहतरी भी है।
कांग्रेस पर राजनीतिक आरोप
भाजपा नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी मध्य प्रदेश के हित में कोई सकारात्मक निर्णय होता है, कांग्रेस उसका विरोध शुरू कर देती है। उन्होंने कहा, "जब भी मध्य प्रदेश के लिए कुछ अच्छा होता है तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द होता है और वही इस मामले में भी देखने को मिल रहा है।"
उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार प्रदेश के आर्थिक हितों और विकास को प्राथमिकता देते हुए फैसले ले रही है, जबकि कांग्रेस राजनीतिक विरोध के कारण इन फैसलों पर सवाल उठा रही है। फिलहाल सरदार सरोवर परियोजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!