खबर
Top News

वीडियो देखिये, अयोध्या मुद्दे पर सियासत तेज: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जुलाई 2026, 1:29 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली। 
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े विषय को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने का प्रयास कर रही है, जो बेहद निंदनीय है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सरकार अयोध्या से जुड़े विषय पर पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ काम कर रही है तथा यह मामला सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के विषय पर जिस प्रकार की राजनीति समाजवादी पार्टी करने का प्रयास कर रही है, वह अपने आप में बहुत निंदनीय है। सरकार पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ इस विषय पर काम कर रही है। यह विषय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार चल रहा है।

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि जो लोग कभी भगवान श्रीराम के अस्तित्व और अयोध्या को लेकर सवाल उठाते थे, आज वही इस मुद्दे पर चिंता जताने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा मैं याद दिलाना चाहता हूं कि कुछ लोग कहते थे कि अयोध्या यहां थी ही नहीं, भगवान श्रीराम हुए ही नहीं थे।

अपने बयान में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर अतीत की घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि ये वही लोग हैं जिन्होंने सरयू को रामभक्त कारसेवकों के खून से लाल कर दिया था। जिन्होंने अयोध्या का अपमान किया, उसे कलंकित किया और सरयू को रक्तरंजित किया। यदि आज वे लोग कहते हैं कि वे चिंतित हैं, तो हम समझ सकते हैं कि वे चिंतित नहीं बल्कि आनंदित हैं।

भाजपा नेता के इस बयान के बाद अयोध्या मुद्दे पर राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना है। हालांकि, सुधांशु त्रिवेदी के आरोपों पर समाजवादी पार्टी की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



संबंधित समाचार

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

2 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

6 minutes ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

8 minutes ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

15 minutes ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

23 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 1 hour ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 1 hour ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 1 hour ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 1 hour ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 1 hour ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 1 hour ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 1 hour ago
सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया
Top News

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी

about 1 hour ago
सलवार-सूट में 2.60 किलो जहर
Top News

सलवार-सूट में 2.60 किलो जहर:टोल पर इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा

about 1 hour ago
सीएम हाउस तक पहुंचा मोबाइल लूटकांड
Top News

सीएम हाउस तक पहुंचा मोबाइल लूटकांड:पुलिस को अब ईरानी गैंग के अयाज की तलाश

about 2 hours ago
जिसके साथ रोज पीता था शराब
Top News

जिसके साथ रोज पीता था शराब:उसी ने नींद में कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

about 2 hours ago
‘मैं छठा पति निकला!’
Top News

‘मैं छठा पति निकला!’:शादी के एक साल बाद पत्नी की पुरानी तस्वीरों से खुलासा; युवक का दावा- पहले 5 शादियां कर चुकी है पत्नी

about 2 hours ago
होटल में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत
Top News

होटल में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत:पाइप कारोबारी का मोबाइल बंद; पति बोला- 8 दिन बाद बताऊंगा उसके बारे में

about 2 hours ago
शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई
Top News

शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई:नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप दहेज की मांग को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित

about 2 hours ago
एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग
Top News

एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग:गहने उतरवाकर रुमाल में रखे पत्थर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!