खबर
Top News

वीडियो देखिये, मूसलाधार बारिश के बीच पुलिस बनी देवदूत: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग का देर रात किया सफल रेस्क्यू; मौके पर ही सीपीआर देकर उनकी सांसें बहाल की

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जून 2026, 5:01 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल। 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मूसलाधार बारिश के बीच हनुमानगंज थाना पुलिस ने मानवता और साहस की मिसाल पेश की। देर रात गश्त के दौरान दो पुलिस जवानों ने उफनते नाले और दलदल में फंसे एक बुजुर्ग को अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर ही सीपीआर देकर उनकी सांसें बहाल की गईं और बाद में अस्पताल पहुंचाकर उनका जीवन बचाया गया।

गश्त के दौरान सुनाई दी मदद की पुकार
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 12 बजे हनुमानगंज थाने में पदस्थ आरक्षक मोहित शिवहरे और राजेंद्र रघुवंशी छोला रोड क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुट्टा मिल और अग्रवाल तिराहा के पास उन्हें तेज बारिश और अंधेरे के बीच पास के नाले से किसी के "बचाओ-बचाओ" की आवाज सुनाई दी। दोनों पुलिसकर्मी तुरंत आवाज की दिशा में पहुंचे तो देखा कि करीब 60 वर्षीय एक अज्ञात बुजुर्ग उफनते नाले के तेज बहाव और दलदल में फंसे हुए हैं तथा बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सिर पर गंभीर चोट, दलदल में धंस रहा था बुजुर्ग
पुलिसकर्मियों ने टॉर्च की रोशनी में देखा कि बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट लगी थी और लगातार खून बह रहा था। तेज बहाव, दलदल और ठंड के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। यदि कुछ मिनट और देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जवान ने नाले में उतरकर बचाई जान
बिना समय गंवाए आरक्षक मोहित शिवहरे स्वयं उफनते नाले में उतर गए, जबकि आरक्षक राजेंद्र रघुवंशी बाहर से सहारा देकर रेस्क्यू में जुट गए। दोनों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मौके पर दिया सीपीआर, लौट आई सांसें
नाले से बाहर निकालने के बाद बुजुर्ग की हालत बेहद गंभीर थी और उनकी सांसें लगभग थम चुकी थीं। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही तत्काल सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया। कुछ ही देर में बुजुर्ग के फेफड़ों में भरा पानी बाहर निकला और उनकी सांसें सामान्य होने लगीं। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस की बहादुरी की हो रही सराहना
रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हनुमानगंज थाना पुलिस के दोनों जवानों की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की जा रही है। लोगों ने इसे पुलिस का संवेदनशील और मानवीय चेहरा बताते हुए कहा कि समय पर की गई कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी।

संबंधित समाचार

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

5 minutes ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

14 minutes ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

17 minutes ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

19 minutes ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

23 minutes ago
देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश
Top News

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

28 minutes ago
इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल
Top News

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

31 minutes ago
बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली
Top News

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

34 minutes ago
नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक
Top News

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

37 minutes ago
वोट चोरी का आरोप
Top News

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

42 minutes ago
देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Top News

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

about 1 hour ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

about 1 hour ago
खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा
Top News

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

about 1 hour ago
कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट
Top News

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

about 1 hour ago
बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी
Top News

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

about 1 hour ago
पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी
Top News

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

about 1 hour ago
किसने की अपील
Top News

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

about 1 hour ago
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी
Top News

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

about 1 hour ago
जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार
Indore

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

about 1 hour ago
ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस
Top News

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!