खबर
Top News

वीडियो देखिये, अगस्त से फिर दौड़ सकती है पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन: जीएम ने किया ट्रैक का निरीक्षण; मानसून में पर्यटकों को मिलेगी बड़ी सौगात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 4:55 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, महू। 
मध्य प्रदेश के एकमात्र पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज रेल ट्रैक पर हेरिटेज स्पेशल ट्रेन का संचालन अगस्त की शुरुआत में दोबारा शुरू हो सकता है। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) रामाश्रय पांडेय ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरे ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद ट्रेन के जल्द संचालन की उम्मीद और मजबूत हो गई है।

गौरतलब है कि ट्रैक पर उन्नयन और मरम्मत कार्यों के चलते हेरिटेज ट्रेन का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित था। रेलवे अब निर्माण कार्यों को अंतिम चरण में पहुंचाकर जल्द से जल्द ट्रेन दोबारा शुरू करने की तैयारी में है।

सुरक्षा और निर्माण कार्यों की समीक्षा
महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने निरीक्षण के दौरान ट्रैक की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाओं और चल रहे निर्माण कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। उनके साथ रतलाम मंडल के डीआरएम अश्वनी कुमार सहित कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ट्रैक उन्नयन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पातालपानी स्टेशन पर विकसित हो रही नई सुविधाएं
निरीक्षण दल ने पातालपानी रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में विकसित किए जा रहे हेरिटेज भवन, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म और अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली गई और यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

मानसून में पर्यटकों की पहली पसंद
पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रैक मध्यप्रदेश का एकमात्र ऐसा रेल मार्ग है, जो विशेष रूप से मानसून के दौरान पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन जाता है। यह ट्रेन ऊंचे पहाड़ों, गहरी घाटियों, घने जंगलों, सुरंगों और प्राकृतिक झरनों के बीच से गुजरती है, जिससे यात्रियों को मनमोहक और रोमांचकारी सफर का अनुभव मिलता है।

हर वर्ष बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक इस हेरिटेज ट्रेन का आनंद लेने महू पहुंचते हैं। ट्रेन का संचालन स्थानीय पर्यटन, होटल व्यवसाय और छोटे व्यापारियों के लिए भी आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

अगस्त के पहले सप्ताह से संचालन की उम्मीद
रेलवे अधिकारियों के निरीक्षण के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यदि शेष निर्माण और सुरक्षा संबंधी कार्य तय समय पर पूरे हो जाते हैं, तो हेरिटेज ट्रैक स्पेशल ट्रेन का संचालन अगस्त के पहले सप्ताह से दोबारा शुरू किया जा सकता है। इससे मानसून पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल इस हेरिटेज रूट पर फिर से पर्यटकों की रौनक लौटेगी।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 17 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 17 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 17 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 17 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 18 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 18 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 18 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 18 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 18 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 18 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 18 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 18 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 18 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 18 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 18 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 19 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 19 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 19 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 19 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!