वीडियो देखिये, पेपर लीक रोकने का सख्त कानून लोकसभा में पास: 7 साल तक सजा और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान; राज्यसभा में वंदे मातरम् से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार का संशोधन विधेयक लोकसभा में बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनि मत से पारित हो गया। ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ में परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
नए प्रावधानों के तहत पेपर लीक, परीक्षा में धोखाधड़ी और अनुचित साधनों के इस्तेमाल जैसे मामलों में दोषियों को अधिकतम 7 साल तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
9 घंटे चली थी बिल पर चर्चा
इस विधेयक पर मंगलवार को लोकसभा में करीब 9 घंटे तक चर्चा हुई थी। बुधवार को चर्चा के दौरान विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा, वहीं सत्ता पक्ष ने इसे युवाओं के भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता से जुड़ा अहम कदम बताया।
विधेयक पर बहस के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक और छात्रों की परेशानियों का मुद्दा उठाया। उनके भाषण के दौरान इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों को लेकर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई और सदन में हंगामा हुआ।
जितेंद्र सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है।
राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि सदन में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताओं को तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए।
राज्यसभा में वंदे मातरम् से जुड़ा संशोधन विधेयक पास
इधर, राज्यसभा में वंदे मातरम् के अपमान को दंडनीय अपराध बनाने से जुड़ा संशोधन विधेयक भी पारित कर दिया गया। विधेयक में राष्ट्रगीत के अपमान से जुड़े मामलों में कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
परीक्षा व्यवस्था में बदलाव का प्रयास
सरकार का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है। सख्त कानून के जरिए परीक्षा माफिया और संगठित गिरोहों पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्ष ने भी परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई, लेकिन विधेयक के प्रावधानों और सरकार के रुख को लेकर सदन में तीखी बहस देखने को मिली।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!