वीडियो देखिये, भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग को नुकसान: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 31 जुलाई को यात्रा से बचने की सलाह
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रामबन (जम्मू-कश्मीर)।
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जम्मू से श्रीनगर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) को कई स्थानों पर नुकसान पहुंचा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों और पर्यटकों से 31 जुलाई को इस मार्ग पर यात्रा करने से बचने की अपील की है।
एसएसपी ट्रैफिक (NHW) राजा आदिल हामिद ने बताया कि भारी बारिश के चलते हाईवे के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं। कुछ स्थानों पर मरम्मत का काम किया गया है, लेकिन सड़क को पूरी तरह से दुरुस्त करने का कार्य अभी जारी है।
उन्होंने बताया कि स्थिति को देखते हुए उधमपुर और रामबन के जिला प्रशासन को सड़क की पूरी मरम्मत और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने आम जनता और कश्मीर जाने की योजना बना रहे पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए अपनी यात्रा टालें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में विस्तृत एडवाइजरी भी जारी की जाएगी, जिसमें हाईवे की स्थिति और यातायात व्यवस्था से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई बार यातायात प्रभावित हो रहा है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सड़क की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, उज्जैन को 'सर्प मित्र नगरी' बनाने की पहल:मुख्यमंत्री ने स्नेक पार्क का किया निरीक्षण

‘नकली प्लास्टर’ मामला:डॉक्टर बोले-आरोपियों पर प्लास्टर नहीं चढ़ाया; जांच के दायरे में कई पुलिसकर्मी

संभागायुक्त ने निर्माणाधीन डबल लेयर फ्लाईओवर और रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया:समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए संसाधन बढ़ाने के दिए निर्देश

सरकार का बड़ा फैसला:प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कानूनी कार्रवाई

सड़क हादसा:दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्राले ने युवक को कुचला; मौत, दो किशोर गंभीर

पुलिस कमिश्नरेट के नशे से दूरी है जरूरी अभियान का भव्य समापन:शहर ने बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड; 8534 लोगों की मानव श्रृंखला, जागरूकता व्याख्यान और ई-शपथ

बच्ची से दो साल तक दुष्कर्म:रिश्तेदार को तीन बार उम्रकैद ; कोर्ट ने पांच लाख मुआवजे का दिया आदेश

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार; रुपए लेते ही दबोचा

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पहुंचे नए संभागायुक्त और कलेक्टर:ओपीडी, आपातकालीन सेवा, ब्लड बैंक, सर्जरी का किया अवलोकन; बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

स्वच्छता में फिर इतिहास रचने की तैयारी:इंदौर का 'सेग्रीगेशन सेल्फी' वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान; 5 लाख का लक्ष्य

शोहरब ने सौरभ बनकर की दोस्ती:धर्म छिपाकर जिहादी ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर छोड़ा

आराधना स्थल विवाद:सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए वैकल्पिक जमीन पर सहमति बनाने को कहा

लोकायुक्त का ट्रैप:प्रधानमंत्री आवास योजना में इतने हजार की रिश्वत लेते यह अधिकारी गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:सावन के पहले दिन की पूजा-अर्चना; कहा- दरबार में सिर्फ आस्था लेकर आता हूं

नशे में धुत सिपाही पर शराब दुकान में हंगामा करने का आरोप:रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल

अब टिकट के साथ ऑनलाइन बुक होगा अतिरिक्त लगेज:रेलवे की नई सुविधा से यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियो देखिये, राहुल गांधी को बोलने से रोकने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाए सवाल:कहा- विपक्ष की आवाज दबाना ठीक नहीं

सरकारी जमीन पर अवैध वृद्धाश्रम का खुलासा:बुजुर्गों से मारपीट का वीडियो वायरल; आश्रम सील, 31 बुजुर्ग सुरक्षित शिफ्ट

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या:शराब में साइनाइड मिलाकर पिलाया; दो साल बाद हुआ वारदात का खुलासा

तंत्र-मंत्र के नाम पर नर्स से दुष्कर्म का आरोप:बस ऑपरेटर गिरफ्तार; गैंगरेप, ब्लैकमेल और वसूली का केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!