खबर
Top News

वीडियो देखिये, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान: दोषियों को मिले कड़ी सजा, SIT निष्पक्ष जांच करे; सेवा की जिम्मेदारी ऐसे लोगों काे दी जाए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जून 2026, 12:38 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर चल रही जांच के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि भगवान के मंदिर में आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है, तो दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो लोग भगवान राम के धाम में ऐसी हरकतें करते हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जब रावण ने माता जानकी का अपहरण किया था, तो उसका पूरा वंश नष्ट हो गया था। उसी तरह जो व्यक्ति करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र भगवान के धाम में बिना किसी ईश्वरीय या नैतिक भय के ऐसी घिनौनी हरकत करता है, उसे निश्चित रूप से कठोर दंड मिलेगा।

उन्होंने सुझाव दिया कि इस घटना के बाद मंदिर की सेवा और प्रबंधन की जिम्मेदारी ऐसे लोगों को दी जानी चाहिए जो पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भगवान की सेवा करते हों। शास्त्री ने कहा कि भगवान के मंदिर की सेवा की जिम्मेदारी केवल सनातनी वैष्णव और साधु परंपराओं से जुड़े ऐसे लोगों को सौंपी जानी चाहिए, जो पूरी तरह भगवान के प्रति समर्पित हों।

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पास मामले से जुड़ी कोई प्रत्यक्ष या विशेष जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और देश की जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई विशेष जानकारी नहीं है, लेकिन एक SIT बनाई गई है। देश में जांच एजेंसियां हैं और उन्हें इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। अभी जांच की प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रहा है। इस प्रकरण को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों, संतों और सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जबकि जांच एजेंसियां मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल में जुटी हैं।


संबंधित समाचार

वोट चोरी का आरोप
Top News

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

3 minutes ago
देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Top News

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

11 minutes ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

13 minutes ago
खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा
Top News

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

21 minutes ago
कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट
Top News

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

28 minutes ago
बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी
Top News

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

32 minutes ago
पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी
Top News

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

33 minutes ago
किसने की अपील
Top News

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

36 minutes ago
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी
Top News

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

40 minutes ago
जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार
Indore

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

43 minutes ago
ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस
Top News

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

about 1 hour ago
ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर
Top News

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

about 1 hour ago
पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा
Top News

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

about 1 hour ago
सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान
Top News

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

about 1 hour ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

about 1 hour ago
कॉलेज छोड़ा
Top News

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

about 1 hour ago
जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन
Top News

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर

about 1 hour ago
नियमितीकरण पर आर-पार की जंग
Top News

नियमितीकरण पर आर-पार की जंग:सफाई कर्मचारियों ने किया निगम का घेराव

about 1 hour ago
‘मेम साब’ माया पर भाजपा की अजब-गजब ‘माया’
Top News

‘मेम साब’ माया पर भाजपा की अजब-गजब ‘माया’:केंद्रीय मंत्री के घर के सामने विधायक का धरना

about 1 hour ago
भाजपा नेता ने की आत्महत्या
Top News

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:दुकान में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!