खबर
Top News

वीडियो देखिये, शहर में एक सप्ताह के 'पायलट ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉरिडोर' की मांग: देवास नाका से आईटी पार्क चौराहे तक ट्रैफिक व्यवस्था के परीक्षण का प्रस्ताव; ईंधन बचत और जाम कम करने पर जोर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जुलाई 2026, 4:51 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और प्रमुख मार्गों पर चल रहे निर्माण कार्यों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. जेम्स पाल ने प्रशासन को एक सप्ताह के लिए "पायलट ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉरिडोर" लागू करने का सुझाव दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और इंदौर विकास प्राधिकरण से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

डॉ. पाल ने कहा कि देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के बावजूद इंदौर आज ट्रैफिक प्रबंधन की गंभीर चुनौती से जूझ रहा है। प्रमुख सड़कों पर निर्माण कार्य, बढ़ते वाहनों का दबाव और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण नागरिकों को रोजाना लंबे समय तक जाम में फंसना पड़ता है। इससे समय और ईंधन की बर्बादी के साथ-साथ वायु प्रदूषण और मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर रिंग रोड स्थित रोबोट चौराहा और रैडिसन चौराहा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान भारी ट्रैफिक दबाव देखने को मिला। वहीं देवास नाका से आईटी पार्क चौराहे तक का मार्ग इन दिनों शहर के सबसे अधिक जाम वाले कॉरिडोरों में शामिल है।

डॉ. जेम्स पाल ने प्रस्ताव रखा है कि देवास नाका से आईटी पार्क चौराहे तक के मार्ग को एक सप्ताह के लिए "पायलट ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉरिडोर" घोषित किया जाए। इस दौरान दोपहिया वाहनों के लिए सर्विस लेन का उपयोग अनिवार्य किया जाए, जबकि चारपहिया वाहन, बसें और भारी वाहन केवल मुख्य मार्ग से संचालित हों।

उन्होंने सुझाव दिया कि पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग, स्पष्ट दिशा-सूचक संकेतक और पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही प्रतिदिन ट्रैफिक फ्लो, यात्रा समय, जाम की अवधि और ईंधन बचत का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाए।

डॉ. पाल का कहना है कि एक सप्ताह के परीक्षण के बाद नागरिकों, ट्रैफिक विशेषज्ञों और प्रशासन के साथ संयुक्त समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएं। यदि यह मॉडल प्रभावी साबित होता है तो इसे शहर के अन्य व्यस्त मार्गों पर भी लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह कोई स्थायी व्यवस्था नहीं, बल्कि कम लागत वाला एक व्यवहारिक प्रयोग है, जिससे बिना बड़े वित्तीय निवेश के ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाया जा सकता है।

डॉ. जेम्स पाल ने कहा कि जिस तरह इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में पहचान बनाई है, उसी तरह अब स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट में भी उदाहरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। उनका मानना है कि ऐसे छोटे लेकिन प्रभावी प्रयोग शहर के लाखों नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुगम और तनावमुक्त यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकते हैं।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 8 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 9 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 9 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 9 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 9 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 10 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 10 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 10 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 10 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 10 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 10 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 10 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 10 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 10 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 10 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 10 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 10 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 10 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 10 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!