वीडियो देखिये, दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने की रिकॉर्ड मतदान की अपील: भाजपा पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दतिया (मध्य प्रदेश)।
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर जारी उपचुनाव के बीच कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि जनता इस चुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी और भाजपा सरकार के अहंकार का जवाब देगी।
घनश्याम सिंह ने कहा, "मतदाताओं से अपील है कि भारी संख्या में मतदान करें, अपने मताधिकार का प्रयोग करें और कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाएं। भाजपा की जो अहंकारी सरकार है, उसके अहंकार को तोड़ें।"
भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा लगाए गए आरोपों का समर्थन करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का पूरा मंत्रिमंडल चुनाव के दौरान दतिया में मौजूद रहा और पार्टी ने बाहर से भी कई नेताओं को बुलाया। उनके अनुसार, कांग्रेस के नेता 28 जुलाई की शाम को दतिया से बाहर चले गए थे, लेकिन भाजपा के कई वरिष्ठ नेता जिले की सीमा के आसपास रुके हुए हैं।
घनश्याम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को निर्वाचन क्षेत्र से बाहर नहीं किया गया, तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी दतिया पहुंचेंगे।
प्रशासन की निगरानी में मतदान जारी
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान निर्वाचन आयोग की निगरानी में जारी है। प्रशासन का कहना है कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुनाव अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!