खबर
Top News

वीडियो देखिये, पेपर लीक पर संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश: छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा; दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 12:35 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली। 
संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को केंद्र सरकार ने पेपर लीक पर सख्ती के उद्देश्य से 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' लोकसभा में पेश किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सदन में विधेयक प्रस्तुत किया, जिसे ध्वनिमत के जरिए पेश किया गया। हालांकि, विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी और लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

सदन में कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसद "मोदी-शाह छात्रों से माफी मांगो" के नारे लगाते रहे और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई तथा परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर तत्काल चर्चा की मांग करते रहे। हंगामे के चलते कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद पहले सदन स्थगित करना पड़ा और बाद में इसे दोपहर 2 बजे तक के लिए टाल दिया गया।

उधर, राज्यसभा में भी विपक्ष के विरोध के कारण कार्यवाही बाधित रही। लगातार शोर-शराबे के बीच सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।

इससे पहले सुबह करीब 10:30 बजे कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। विपक्ष ने नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा तथा इस विषय पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की।

इसी बीच, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे। संसद परिसर में एनडीए सांसदों ने उनका शॉल और मिथिला पाग पहनाकर स्वागत किया तथा सम्मान के साथ संसद भवन तक लेकर गए। उन्होंने 25 जुलाई को नीट पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

सरकार की ओर से पेश किए गए 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनुचित गतिविधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। सरकार की ओर से इस विधेयक पर चर्चा के लिए एनडीए के कई सांसदों के भाग लेने की भी तैयारी की गई है।

हालांकि, विपक्ष की ओर से छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर जारी विरोध के कारण संसद की कार्यवाही लगातार बाधित होती रही। लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही फिलहाल दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।


संबंधित समाचार

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून
Top News

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

1 minute ago
BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित
Top News

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

16 minutes ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

28 minutes ago
लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म
Top News

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

35 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

42 minutes ago
दो सड़क हादसों में दो की मौत
Top News

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

about 1 hour ago
तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 17 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 18 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 18 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 18 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 18 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 19 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 19 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 19 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 19 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 19 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 19 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 19 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 19 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!