वीडियो देखिये, बालटाल मार्ग से फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा: पहलगाम मार्ग अभी भी बंद; इतने श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, जम्मू।
लगातार बारिश, भूस्खलन और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बाधित रहने के कारण छह दिनों से स्थगित श्री अमरनाथ यात्रा शनिवार को बालटाल मार्ग से दोबारा शुरू कर दी गई। मौसम में सुधार और मार्ग की सुरक्षा समीक्षा के बाद प्रशासन ने यात्रा बहाल करने का फैसला लिया। हालांकि, भारी बारिश से हुए नुकसान के कारण पहलगाम मार्ग से यात्रा फिलहाल स्थगित रखी गई है।
छह दिन बाद यात्रा फिर हुई शुरू
19 जुलाई से लगातार बारिश, भूस्खलन, मलबा आने और कई स्थानों पर पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी। इन परिस्थितियों से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रभावित हुई थी। प्रशासन ने मार्गों की स्थिति का आकलन करने के बाद शनिवार से बालटाल मार्ग को फिर से खोल दिया।
6,269 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
शनिवार सुबह 2:42 बजे जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 223 वाहनों के काफिले में 6,269 श्रद्धालु बालटाल के लिए रवाना हुए। शाम तक सभी श्रद्धालु सुरक्षित बालटाल पहुंच गए। काफिले में 118 बसें, 60 मिनी बसें और 45 हल्के मोटर वाहन शामिल थे। जत्थे में 4,720 पुरुष, 1,458 महिलाएं, 25 बच्चे, 54 साधु और 12 साध्वियां शामिल थीं। इसके साथ ही इस वर्ष भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 1,19,029 हो गई है।
पहलगाम मार्ग पर जारी रहेगा मरम्मत कार्य
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहलगाम मार्ग पर हाल की भारी बारिश से कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। सड़क और ट्रैक की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य जारी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग को फिलहाल तीर्थयात्रियों के लिए बंद रखा गया है।
प्रशासन ने सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने बताया कि हाल की बारिश के कारण पहलगाम मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फिलहाल केवल बालटाल मार्ग से यात्रा संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बालटाल मार्ग पर तीर्थयात्रियों की सुरक्षित और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं की पूरी व्यवस्था की गई है।
बालटाल मार्ग पर भी फिसलन, लेकिन यात्रा जारी
हालांकि बालटाल मार्ग को यात्रा के लिए तैयार कर दिया गया है, लेकिन लगातार हुई बारिश के कारण कई स्थानों पर फिसलन बनी हुई है। इसके बावजूद प्रशासन की निगरानी में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
3.95 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
प्रशासन के अनुसार, शनिवार तक 3.95 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और यात्रा संबंधी ताजा दिशा-निर्देशों की जानकारी लें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा सलाह का पालन करें।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!