वीडियो देखिये, महिला इंजीनियर की मौत के बाद मायके पक्ष ने लगाए ऐसे आरोप: फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या; अब पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया थाना क्षेत्र स्थित शासकीय आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की प्रभारी कार्यपालन यंत्री (EE) आरती यादव की शनिवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई।
गंभीर अवस्था में उन्हें शुक्रवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ वे वेंटिलेटर पर थीं। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने उनके पति नीलेश यादव पर गंभीर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पति नीलेश यादव भी पीडब्ल्यूडी विभाग में ही सहायक यंत्री (AE) के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विवाद के चलते मायके में भी रही थीं आरती
पलासिया थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, आरती यादव कुछ समय पूर्व ही पलासिया स्थित पीडब्ल्यूडी के शासकीय आवास में रहने आई थीं। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन और विवाद चल रहा था। विवाद के कारण आरती बीच में कुछ समय के लिए सुखलिया स्थित अभिनंदन नगर अपने मायके में भी रहने चली गई थीं।
मायके पक्ष के गंभीर आरोप: "बेटा न होने और चैटिंग को लेकर होता था विवाद"
घटना के बाद मृतका के भाई उपेंद्र यादव ने पति नीलेश पर प्रताड़ना के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई का आरोप है कि दो बेटियां होने के बाद बेटा न होने को लेकर नीलेश लगातार आरती को मानसिक रूप से परेशान करता था।
परिजनों का दावा है कि नीलेश की अन्य महिलाओं से बातचीत और चैटिंग को लेकर भी दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मायके पक्ष ने इसके कुछ साक्ष्य पुलिस को सौंपने का दावा किया है।भाई उपेंद्र का कहना है कि फांसी लगाने की इतनी बड़ी घटना की सूचना पति या ससुराल वालों ने समय पर परिवार को नहीं दी। उन्हें इसकी जानकारी नीलेश के ड्राइवर के फोन के जरिए मिली।
मासूम बेटियों को नहीं पता कि मां अब इस दुनिया में नहीं
आरती यादव की दो छोटी बेटियां हैं। परिजनों ने बताया कि बेटियों को फिलहाल माँ के निधन की दुखद खबर नहीं दी गई है। उन्हें केवल इतना बताया गया है कि उनकी माँ की तबीयत थोड़ी खराब है और वे नानी के घर गई हुई हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई
पलासिया पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका के मायके पक्ष के विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और परिजनों द्वारा दिए जा रहे साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। निष्पक्ष जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!