वीडियो देखिये, प्रदेश में 70 सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण जल्द ही: मुख्यमंत्री ने बैठक में दिए निर्देश; विशेष गुरु पूर्णिमा उत्सव भी होगा आयोजित
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नव-निर्मित 70 सांदीपनि विद्यालयों के लोकार्पण को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी नवनिर्मित विद्यालय भवनों का लोकार्पण 15 जुलाई तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण केवल एक औपचारिक सरकारी कार्यक्रम न होकर शिक्षा, संस्कृति और जनभागीदारी का एक व्यापक सामाजिक उत्सव होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि यह आयोजन समाज से सीधे जुड़ सके।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यालयों में लोकार्पण अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं और अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएं, जिससे विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिल सके और उनमें सीखने की रुचि बढ़े।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि गुरु सांदीपनि के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित एक लघु पुस्तिका तैयार की जाए और उसे विद्यार्थियों के बीच वितरित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऋषि सांदीपनि सामाजिक समरसता के सबसे बड़े प्रेरक रहे हैं, जिन्होंने जाति, वर्ग और रंग के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को समान शिक्षा और संस्कार प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि सांदीपनि के व्यक्तित्व और कृतित्व से विद्यार्थियों को विशेष रूप से परिचित कराया जाना चाहिए, ताकि उनमें मूल्य आधारित शिक्षा और सामाजिक समरसता की भावना विकसित हो सके।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण पहले ही हो चुका है, वहां प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाए, जिससे नए विद्यार्थियों का स्वागत उत्साहपूर्ण माहौल में हो सके। उन्होंने आगामी 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रत्येक जिले के एक सांदीपनि विद्यालय में विशेष गुरु पूर्णिमा उत्सव आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक सांदीपनि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त और आधुनिक शिक्षा का आदर्श केंद्र बने, जिससे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिल सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!