वीडियो देखिये, पानी की टंकी पर चढ़े युवा कांग्रेस कार्यकर्ता: अब मांगा केंद्रीय गृह मंत्री का इस्तीफा; सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। भोपाल में युवा कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। शहर के बीचों-बीच हजारों फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भोपाल युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने हक, अधिकार और शिक्षा के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और पेलेट गन का इस्तेमाल किया।छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया।
अमित खत्री ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए बल प्रयोग का सबसे दर्दनाक उदाहरण जबलपुर के इरशाद मंसूरी हैं, जिनकी आंख में पेलेट गन का छर्रा लगा उनकी आंखों को रोशनी जा सकती है। ये बताता है कि भाजपा सरकार युवा विरोधी हैं।
छात्रों पर हुई कार्रवाई की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार शिक्षा, रोजगार और अधिकार मांगने वाले युवाओं की आवाज को बल प्रयोग से दबाना चाहती है।
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों पर हुए अत्याचार के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई और अमित शाह ने इस्तीफा नहीं दिया तो दोबारा जंतर मंतर बनाने में देश के युवा पीछे नहीं हटेंगे।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सलमान गौरी, जिला उपाध्यक्ष नीरज यादव, जिला महासचिव अनीस शर्मा, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष नावेद सिद्दीकी, साद उस्मानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!