वीडियो देखिये, दतिया में भाजपा के प्रत्याशी क्या बोले: विकास के मुद्दे पर जनता कर रही मतदान; पार्टी की जीत तय
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दतिया (मध्य प्रदेश)।
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर जारी उपचुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मतदाताओं में भारी उत्साह का दावा करते हुए कहा कि जनता विकास के मुद्दे पर निर्भय होकर मतदान कर रही है।
आशुतोष तिवारी ने कहा, "मतदाताओं में भारी उत्साह है। सभी लोग दतिया के विकास के लिए भयमुक्त होकर मतदान कर रहे हैं। सभी मतदाता जागरूक हैं और देखना चाहते हैं कि दतिया विकास के नाम पर कितनी तेज गति से आगे बढ़ता है। उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाता विकास और सुशासन के आधार पर अपना निर्णय ले रहे हैं तथा उपचुनाव में भाजपा को जनसमर्थन मिलेगा।
जीतू पटवारी के आरोपों पर पलटवार
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आशुतोष तिवारी ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा जीतू पटवारी अप्रासंगिक हो गए हैं। 35 हजार वोटों से हारा हुआ व्यक्ति कांग्रेस का नेतृत्व कर रहा है। उन्हें मसखरेपन से बाहर निकलना चाहिए, ताकि उनकी एक गंभीर नेता की छवि बन सके।
शांतिपूर्ण मतदान जारी
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान निर्वाचन आयोग की निगरानी में जारी है। प्रशासन के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। चुनाव परिणाम मतगणना के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घोषित किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!