वीडियो देखिये, एक्स गर्लफ्रेंड को साथ लेकर मरने निकला युवक: कार में धमाका कर खुद को उड़ाया; युवती ने कूदकर बचाई जान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, बेंगलुरु/तुमकुरू।
कर्नाटक के तुमकुरू जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पूर्व प्रेमिका का अपहरण कर उसके साथ आत्महत्या की योजना बनाई। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर चलती कार में विस्फोट होने से युवक की मौत हो गई, जबकि युवती अंतिम क्षणों में कार से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रही। हादसे में कैब चालक भी गंभीर रूप से झुलस गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय नागेंद्र के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नागेंद्र और युवती पहले रिश्ते में थे, लेकिन कुछ समय पहले दोनों का संबंध खत्म हो गया था। युवती ने उसे ब्लॉक कर दिया था, जिससे वह नाराज था।
घर से ले गया, रास्ते में किया हमला
पुलिस का कहना है कि शनिवार सुबह नागेंद्र युवती के घर पहुंचा और उसे कथित तौर पर धमकाकर कैब में अपने साथ ले गया। जब युवती घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रास्ते में नागेंद्र ने युवती को विस्फोटक दिखाकर साथ मरने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने चाकू से हमला करने की भी कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख कैब चालक ने वाहन रोक दिया, जिसके बाद युवती तुरंत कार से बाहर कूद गई।
कुछ ही सेकंड बाद हुआ भीषण विस्फोट
युवती के बाहर निकलते ही नागेंद्र ने अपने पास मौजूद विस्फोटक सक्रिय कर दिया। जोरदार धमाके के साथ कार में आग लग गई। कैब चालक किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन नागेंद्र कार में ही फंस गया और जिंदा जल गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग पर काबू पाया।
पुलिस कर रही विस्फोटक की जांच
जांच अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से विस्फोटक जैसी सामग्री के अवशेष बरामद किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नागेंद्र के पास विस्फोटक कैसे पहुंचा और उसने इसकी व्यवस्था कहां से की।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!