वीडियो देखिये, स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी में महिला ट्रैक पर गिरी; कट गया पैर, आरपीएफ कांस्टेबल ने दिखाई बहादुरी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, शहडोल (मध्य प्रदेश)।
रेलवे की बार-बार अपील के बावजूद चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करना एक महिला यात्री के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ। शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चलती ट्रेन से उतरते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरी। इस हादसे में उसका एक पैर कट गया। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें हादसे के साथ-साथ आरपीएफ महिला जवान की बहादुरी भी दिखाई दे रही है।
बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस से उतरते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह घटना गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस के शहडोल स्टेशन से रवाना होने के दौरान हुई। ट्रेन के स्लीपर कोच S-2 से उतरते समय महिला यात्री अचानक फिसल गई और ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई। महिला के गिरते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन चलती ट्रेन की वजह से स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई थी।
आरपीएफ महिला जवान ने दिखाई बहादुरी
हादसे के समय प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहीं आरपीएफ की महिला आरक्षक आभा तिवारी ने तुरंत प्रतिक्रिया दिखाई। वह बिना समय गंवाए महिला को बचाने के लिए दौड़ीं और महिला के कपड़े पकड़कर उसे बाहर खींचने का प्रयास किया। हालांकि ट्रेन की गति अधिक होने के कारण हादसा नहीं टल सका और महिला का पैर कट गया। इसके बावजूद आरपीएफ जवान और अन्य कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
एंबुलेंस में देरी, जवानों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद एंबुलेंस पहुंचने में देरी हुई। ऐसे में आरपीएफ जवानों ने तत्काल निर्णय लेते हुए स्ट्रेचर की मदद से घायल महिला को बाहर निकाला और ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जहां उसका इलाज जारी है।
महिला यात्री की पहचान नहीं हो सकी
फिलहाल घायल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे और पुलिस प्रशासन उसके परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से एक बार फिर अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्दबाजी और लापरवाही से ऐसे हादसे हो सकते हैं, जिनसे जान भी जा सकती है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!