वीडियो देखिये, 60 सेकेंड में आए भूकंपों से तबाही का मंजर: मलबे के ढेर बन गए शहर; सड़कों पर किया घायलों का इलाज
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, कराकस।
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में महज 60 सेकेंड के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। बुधवार शाम स्थानीय समयानुसार पहले 6:04 बजे 7.2 तीव्रता और ठीक एक मिनट बाद 6:05 बजे 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया।
भारतीय समयानुसार ये झटके गुरुवार सुबह 3:34 और 3:35 बजे महसूस किए गए। लगातार आए इन दो भीषण झटकों से राजधानी कराकस सहित कई शहरों में इमारतें ढह गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में था। एजेंसी के प्रारंभिक आकलन में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत की 44 प्रतिशत तथा एक लाख से अधिक लोगों की मौत की 30 प्रतिशत आशंका जताई गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर मृतकों और घायलों की संख्या लगातार अपडेट की जा रही है।
इमारतें देखते ही देखते ढहीं, लोग मलबे में फंसे
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई बहुमंजिला इमारतें कुछ ही सेकेंड में जमींदोज हो गईं। कई भवन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर एक ओर झुक गए, जबकि बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए। राहत एवं बचाव दल युद्धस्तर पर मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।
सड़कों पर हुआ घायलों का इलाज
अस्पतालों पर अचानक बढ़े दबाव और कई स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान पहुंचने के कारण डॉक्टरों और राहतकर्मियों ने खुले मैदानों और सड़कों पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। जगह-जगह अस्थायी चिकित्सा शिविर बनाए गए, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराया गया।
कराकस एयरपोर्ट भी प्रभावित
भूकंप के कारण कराकस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वहां धूल का बड़ा गुबार उठ गया और यात्रियों में भगदड़ मच गई। कई सरकारी भवन, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और रिहायशी इलाकों में भी भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं।
126 वर्षों का सबसे शक्तिशाली भूकंप
विशेषज्ञों के अनुसार यह वेनेजुएला में पिछले 126 वर्षों का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। लगातार दो बड़े झटकों ने तबाही का दायरा और बढ़ा दिया है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है, जबकि प्रशासन ने लोगों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
संबंधित समाचार

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!