वीडियो देखिये, ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा: इतने किलो एमडी ड्रग्स और केमिकल जब्त; 2 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है।
नई आबादी थाना पुलिस की इस कार्रवाई में करीब 13 किलो 850 ग्राम तैयार एमडी ड्रग्स, बड़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ तथा ड्रग्स निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनरी और उपकरण जब्त किए गए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान नई आबादी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्थान पर अवैध रूप से एमडी ड्रग्स तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने छापा मारकर फैक्ट्री का खुलासा किया।
छापेमारी के दौरान पुलिस को 13.85 किलो एमडी ड्रग्स के अलावा 9 किलो 109 ग्राम विभिन्न रासायनिक पदार्थ भी मिले, जिनका उपयोग मादक पदार्थ बनाने में किया जा रहा था। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई में पुलिस ने ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रिएक्टर, गैस पाइप लाइन, मोटर पंप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्लास्टिक ड्रम, केमिकल कंटेनर और अन्य तकनीकी सामग्री भी जब्त की है। जब्त सामग्री से संकेत मिले हैं कि यहां संगठित तरीके से बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ तैयार किए जा रहे थे।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि फैक्ट्री कब से संचालित हो रही थी, तैयार ड्रग्स की सप्लाई किन राज्यों और शहरों में की जा रही थी तथा इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!