वीडियो देखिये, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान: बोले- जल्द सामने आएगी सच्चाई; 15 दिन और इंतजार करें, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में 291 करोड़ रुपए की 245 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा और दानराशि में कथित गड़बड़ी के मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है और जांच के बाद "दूध का दूध और पानी का पानी" जरूर होगा। उन्होंने रामभक्तों से अपील की कि जांच पूरी होने तक किसी तरह की बयानबाजी न करें।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने कभी भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था, वही आज राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कोर्ट में शपथपत्र देकर कहा था कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है और राम मंदिर निर्माण में भी बाधाएं खड़ी की थीं।
सीएम योगी ने कहा कि देश यह नहीं भूला है कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाई गई थीं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलवाई, वही लोग आज अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अयोध्या और राम मंदिर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोशिशें सफल नहीं होंगी।
अगर किसी के पास सबूत हैं तो SIT को दें
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। यदि किसी व्यक्ति के पास मामले से जुड़े दस्तावेज, प्रमाण या कोई अन्य जानकारी है तो वह उसे एसआईटी को उपलब्ध कराए, ताकि जांच निष्पक्ष और प्रभावी तरीके से पूरी की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी तथ्य को छिपाने के पक्ष में नहीं है और जांच एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।
'500 साल संघर्ष किया, 15 दिन और इंतजार करें'
रामभक्तों से भावुक अपील करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए देश ने 500 वर्षों तक संघर्ष किया है। ऐसे में कुछ दिन और धैर्य रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "भगवान राम ने हमें मर्यादा का पाठ पढ़ाया है। उसी मर्यादा का पालन करते हुए हम लोगों ने उनके मंदिर के लिए 500 साल तक संघर्ष किया। मेरी रामभक्तों से अपील है कि 15 दिन और इंतजार करें। चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। किसी के बहकावे में न आएं और जांच पूरी होने दें।" मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ताकतें अयोध्या को बदनाम करना चाहती हैं, लेकिन प्रदेश सरकार और रामभक्त ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे।
'अयोध्या का भव्य स्वरूप कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा'
सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने आज तक अयोध्या में भगवान राम के दर्शन नहीं किए और अपने विधायकों तक को यहां आने से रोका, वे लोग अयोध्या के वर्तमान भव्य स्वरूप को कैसे स्वीकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने और अयोध्या के विकास से कुछ राजनीतिक दल असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या को उसका सम्मान और गौरव वापस मिला है, जिसे कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। इसलिए वे लगातार विवाद पैदा करने और नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
कब्रिस्तान की बाउंड्री में उलझी थीं पिछली सरकारें
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले अयोध्या के विकास और वीरों के सम्मान के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकारों को केवल कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनाने की चिंता थी। सीएम योगी ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई जैसी महान विभूतियों के सम्मान में प्रतिमा तक नहीं लगाई गई। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने न केवल वीरों का अपमान किया बल्कि अयोध्या की उपेक्षा भी की।
जांच जारी, सभी की नजर SIT रिपोर्ट पर
राम मंदिर चढ़ावा और दानराशि में कथित गड़बड़ी को लेकर एसआईटी लगातार जांच कर रही है। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और विभिन्न दस्तावेजों की जांच की जा रही है। हालांकि अब तक किसी भी प्रकार की अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!