वीडियो देखिये, कैच द रेन अभियान बना जन-आंदोलन: पीएम मोदी ने मन की बात में प्रदेश समेत कई राज्यों की सराहना की
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे ‘कैच द रेन’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अब देशव्यापी जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि गांवों से लेकर शहरों तक लोग वर्षा जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए उत्साहपूर्वक भागीदारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में इस अभियान के तहत उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं।
मध्य प्रदेश के कार्यों का किया उल्लेख
प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से मध्य प्रदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि सीधी जिले में करीब 1,500 तालाबों का निर्माण किया गया है। वहीं नरसिंहपुर जिले में अमृत सरोवरों का संरक्षण और विकास किया गया है, जिससे जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास स्थानीय जल संसाधनों को मजबूत करने के साथ-साथ भविष्य की जल आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहायक सिद्ध होंगे।
अन्य राज्यों के उदाहरण भी दिए
प्रधानमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक में बड़े पैमाने पर वर्षा जल संग्रहण की क्षमता विकसित की गई है। आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में सभी ग्राम पंचायतें ‘कैच द रेन’ अभियान से जुड़ चुकी हैं और वहां पुराने तालाबों का पुनर्जीवन किया गया है।
उन्होंने कहा कि केवल ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी इस अभियान के उत्साहजनक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा, ओडिशा के भुवनेश्वर और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किए गए हैं।
जनभागीदारी को बताया सफलता की कुंजी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देशभर में नागरिकों, ग्राम पंचायतों और स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से ‘कैच द रेन’ अभियान लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि इसी तरह सामूहिक प्रयास जारी रहे, तो भारत जल संरक्षण के क्षेत्र में एक मजबूत और टिकाऊ मॉडल प्रस्तुत कर सकेगा।
संबंधित समाचार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!