वीडियो देखिये, सार्वजनिक परीक्षा विधेयक पर शशि थरूर का सरकार पर निशाना: बोले- सिर्फ कानून बनाने से नहीं मिलेगा न्याय
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा के दौरान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केवल सख्त कानून और सजा का प्रावधान करना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सरकार को पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित करनी चाहिए।
शशि थरूर ने कहा, "इस विधेयक में केवल सजा और फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात की गई है। सजा का प्रावधान उचित है। अगर किसी ने हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, तो उसे कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए। लेकिन सबसे पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि पेपर लीक की घटनाएं हों ही नहीं।"
उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार इनके जरिए त्वरित न्याय की बात कर रही है, लेकिन वास्तविक स्थिति इससे अलग है। थरूर ने कहा, "सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात करती है, लेकिन हमारा अनुभव क्या है? वर्ष 2025 में फास्ट ट्रैक कोर्ट में लगभग 1.5 लाख नए मामले आए, जबकि केवल 60 हजार मामलों का ही निपटारा हो सका। ऐसे में यदि आप नया कानून बना भी देंगे, तो क्या उससे अपने आप न्याय मिल जाएगा?"
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि "सिर्फ कानून पारित कर देने से न्याय नहीं मिलता। जब हमारी न्यायिक व्यवस्था पर पहले से ही भारी बोझ है और उसके पास पर्याप्त क्षमता नहीं है, तो फिर फास्ट ट्रैक कोर्ट का वास्तविक अर्थ क्या रह जाता है?"
उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह केवल दंडात्मक प्रावधानों पर जोर देने के बजाय परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!