वीडियो देखिये, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अयोध्या पहुंचे अजय राय नजरबंद; पत्नी बोलीं- सरकार से जान का खतरा, ट्रस्ट कार्यालय घेराव से पहले पुलिस की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या पहुंचने के बाद पुलिस ने एक होटल में नजरबंद कर दिया। कांग्रेस का आरोप है कि राय मंगलवार को राम मंदिर ट्रस्ट कार्यालय का घेराव कर चढ़ावा चोरी मामले में विरोध प्रदर्शन करने वाले थे, उससे पहले ही प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। होटल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और कई अन्य कांग्रेस नेताओं को भी उनके ठिकानों पर नजरबंद किए जाने की जानकारी सामने आई है।
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि वह चढ़ावा चोरी प्रकरण में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अयोध्या पहुंचा था। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पत्नी रीना राय का आरोप- सरकार से पति की जान को खतरा
अजय राय की पत्नी रीना राय ने वाराणसी से एक वीडियो जारी कर दावा किया कि भाजपा सरकार उनके पति की आवाज दबाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जीप में ले जाने के बाद सहयोगियों को गलत जानकारी देकर भ्रमित किया जा रहा है।
रीना राय ने कहा कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। यदि अजय राय को किसी प्रकार की हानि पहुंचती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी। उन्होंने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
अजय राय बोले- रामभक्तों को दर्शन से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण
नजरबंद किए जाने के बाद अजय राय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया कि पुलिस ने पहले होटल में रोका और फिर पुलिस वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सरकार अयोध्या में जमीन घोटालों और राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मामलों पर उठ रहे सवालों से बचना चाहती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि रामभक्तों को भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन से रोकना बेहद निंदनीय है और यह आस्था पर पहरा लगाने जैसा कदम है। अजय राय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध दर्ज कराना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
कांग्रेस का आरोप- नेताओं को भी किया गया हाउस अरेस्ट
प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अजय राय के अलावा जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को भी उनके घरों अथवा ठिकानों पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया है ताकि प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके। पार्टी ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की आलोचना की है।
चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, 17 साल से तैनात अधिकारी का तबादला
इधर, चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच राम मंदिर में वर्ष 2009 से तैनात रेडियो ऑपरेशन अधिकारी (RMO) अर्जुन देव का तबादला गोरखपुर कर दिया गया है। अर्जुन देव राम मंदिर परिसर में लगे करीब 1600 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और चढ़ावा गिनती कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने उनकी भूमिका को भी जांच के दायरे में शामिल किया है। बताया जा रहा है कि अर्जुन देव का पिछले 17 वर्षों में कई बार तबादला हुआ, लेकिन हर बार आदेश निरस्त हो गया। इस बार उन्हें अयोध्या से हटाकर गोरखपुर भेज दिया गया है।
चंपत राय से तीन घंटे पूछताछ
सूत्रों के अनुसार राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से पुलिस ने करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान चढ़ावे की गिनती की पूरी प्रक्रिया, चोरी की जानकारी पहली बार कब मिली और उसके बाद क्या कार्रवाई की गई, जैसे कई सवाल पूछे गए। बताया जा रहा है कि कुछ महत्वपूर्ण सवालों पर स्पष्ट जवाब नहीं मिल सके।
आरोपियों के बैंक खातों की जांच
जांच के तहत पुलिस ने एसबीआई की अयोध्या धाम शाखा पहुंचकर गिरफ्तार आठ आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाई। चढ़ावा गिनती में ड्यूटी करने वाले बैंक के दो कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है।
आठ आरोपी न्यायिक हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत अदालत ने 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट की प्रस्तावित बैठक अब 11 जुलाई के बजाय 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
ऐसे सामने आया था मामला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। इसके बाद 13 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। एसआईटी ने 23 जून को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी। 25 जून को ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू सहित आठ लोगों को नामजद किया गया। एफआईआर के कुछ ही घंटों बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके बाद पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर नकदी, आभूषण, निवेश से जुड़े दस्तावेज और एक महत्वपूर्ण डायरी भी बरामद की, जिसे जांच में अहम साक्ष्य माना जा रहा है। मामले की जांच फिलहाल एसआईटी और पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है तथा सरकार ने जांच रिपोर्ट जल्द सौंपने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!