खबर
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस कमिश्नरेट सेफ क्लिक 2.0 अभियान: चौराहो पर सड़क सुरक्षा के साथ गूंजा सायबर सुरक्षा का भी संदेश; ट्रैफिक प्रहरियों का यातायात पुलिस के साथ जागरूकता अभियान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 12:07 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह तथा पुलिस उपायुक्त (क्राइम/यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात प्रबंधन पुलिस, इंदौर द्वारा सड़क सुरक्षा के साथ-साथ "सेफ क्लिक 2.0" सायबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आमजन को साइबर अपराधों से बचाव हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत विशेष जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जहां सड़क सुरक्षा के साथ साइबर सुरक्षा की गूंज भी सुनाई दी। रेड लाइट के दौरान स्टॉप लाइन के पीछे खड़े वाहन चालकों को ट्रैफिक प्रहरी संस्था एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा तख्तियों के माध्यम से सायबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट भी वितरित किए गए, जिनमें ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, QR कोड स्कैम, KYC फ्रॉड आदि से बचाव के सरल एवं प्रभावी उपाय बताए गए।

इस अवसर पर वाहन चालकों से अपील की गई कि साइबर अपराधों से बचाव केवल जागरूकता और सतर्कता से ही संभव है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध सायबर गतिविधि की जानकारी तत्काल राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.inपर दें। साथ ही सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे स्वयं सुरक्षित रहें तथा सायबर सुरक्षा से जुड़े इन महत्वपूर्ण संदेशों को अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों के साथ साझा कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।

अभियान के दौरान हजारों वाहन चालकों तक सायबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। यातायात प्रबंधन पुलिस महानगर इंदौर द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि नागरिक सुरक्षित यातायात के साथ सुरक्षित डिजिटल जीवन भी अपना सकें।

संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?
Top News

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

43 minutes ago
पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर
Top News

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

about 1 hour ago
ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते
Top News

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

about 1 hour ago
रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!
Top News

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

about 2 hours ago
MP में महंगी शराब, सस्ती जान...
Top News

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

about 3 hours ago
जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन
Top News

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

about 3 hours ago
जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल
Top News

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

about 4 hours ago
पटाखे से बिखर गया छत्ता
Top News

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

about 4 hours ago
भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

about 4 hours ago
11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी
Indore

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

about 4 hours ago
महंगाई की कड़वाहट
Top News

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

about 4 hours ago
दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!
Top News

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

about 4 hours ago
भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

about 4 hours ago
एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले
Top News

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 4 hours ago
निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Top News

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

about 4 hours ago
51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार
Top News

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

about 5 hours ago
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा
Top News

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

about 5 hours ago
एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
Indore

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

about 5 hours ago
पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने
Top News

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

about 5 hours ago
उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं
Top News

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!