वीडियो देखिये, कांग्रेस पर किरेन रिजिजू का हमला: बोले- महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा छोड़ राजनीति कर रहा विपक्ष
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक छात्रों के हित में लाया गया है और विपक्ष को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय इसके प्रावधानों पर चर्चा करनी चाहिए।
किरेन रिजिजू ने कहा, "कांग्रेस के लोग कल विधेयक पर चर्चा करने के बजाय राजनीति कर रहे थे। आज हमें उम्मीद है कि राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता बिल पर बोलेंगे। इतने महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा हो रही है, लेकिन वे इधर-उधर की बातें करके और राजनीतिकरण करके ध्यान भटकाना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा कि यह कानून छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखकर लाया गया है। रिजिजू ने कहा, "छात्रों की मांग के बाद इतना अच्छा विधेयक लाया गया है। प्रधानमंत्री के इस बड़े फैसले से छात्रों में नया विश्वास पैदा हुआ है। यदि कांग्रेस के पास परीक्षा व्यवस्था को लेकर कोई सुझाव हैं, तो वे सदन में रख सकती है।"
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "कल भी प्रियंका गांधी ने बिल के बाहर की बातें कीं। मैं विशेष तौर पर राहुल गांधी से उम्मीद करता हूं कि कम से कम 20 से 30 मिनट के अपने भाषण में पांच मिनट तो इस विधेयक पर बात करें।"
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को अपनी भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
उन्होंने कहा, "राहुल गांधी हर तरह की अलोकतांत्रिक और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। सार्वजनिक जीवन में सभ्य और संयमित भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए। जिस तरह से राहुल गांधी अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।"
रिजिजू ने कहा कि संसद गंभीर मुद्दों पर चर्चा का मंच है और सभी दलों को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर छात्रों और देशहित से जुड़े विषयों पर सार्थक बहस करनी चाहिए।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!