वीडियो देखिये, केदारनाथ यात्रा को लेकर अहम निर्देश: घोड़ा-खच्चर संचालकों और फेरी वालों के लिए पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने घोड़ा-खच्चर संचालकों और फेरी वालों के लिए पुलिस सत्यापन (वेरिफिकेशन) अनिवार्य कर दिया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के कोई भी व्यक्ति इस कार्य का संचालन करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग पर आवाजाही के लिए घोड़े, खच्चर, पालकी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। हालांकि यात्रा के प्रथम चरण के दौरान कुछ ऐसे मामले सामने आए, जिनमें घोड़ा-खच्चर संचालकों और फेरी वालों द्वारा यात्रियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। इन शिकायतों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ शालीन और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी घोड़ा-खच्चर संचालकों और फेरी वालों को पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे सेवाएं देने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित होगी और किसी भी प्रकार की शिकायत या अनुशासनहीनता की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करना आसान होगा।
डीएम ने कहा कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के कोई भी व्यक्ति यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चर, पालकी अथवा फेरी का संचालन नहीं कर सकेगा। यदि कोई व्यक्ति निर्धारित नियमों का पालन किए बिना कार्य करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि केदारनाथ यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो सके और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!